back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान से लापता कवि PoK में मिले, इस्लामाबाद के सरकारी वकील ने कहा- PoK हमारा नहीं, विदेशी इलाका

PoK को लेकर दोनों देशों के बीच कई बार विवाद हुआ है। लेकिन पाकिस्तान ने खुद ही पीओके के ऊपर पर स्टैंड साफ कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। PoK, यह कश्मीर का वो हिस्सा है जिसको पाकिस्तान ने जबरन कब्जाया हुआ है। इस हिस्से को लेकर दोनों देशों के बीच कई बार विवाद हुआ है। लेकिन पाकिस्तान ने खुद ही पीओके के ऊपर पर स्टैंड साफ कर दिया है। बता दें कि इस्लामाबाद हाई कोर्ट में पाकिस्तान के सरकारी वकील ने ऐसा दावा ठोक दिया जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

आखिर क्या है पीओके?

पीओके, कश्मीर का वह हिस्सा है जिसे पाकिस्तान आजाद कश्मीर कहता है और हिंदुस्तान देश का अभिन्न अंग मानता है। कश्मीर के इस हिस्से पर पाकिस्तान ने अपना कब्ज़ा जमा रखा है।

क्या है मामला?

पाकिस्तान के पीओके के रहने वाले कवि और अहमद फरहद करीब दो हफ्ते पहले गायब हो गए थे। उनकी गुमशुदगी पर परिजन कोर्ट पहुंचे तो पता चला कि वह पुलिस हिरासत में हैं। इसके बाद उनके परिजनों ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट का रुख करने का फैसला किया। मामले में शुक्रवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

क्या कहा गया सुनवाई में?

सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से पेश हुए वकील ने पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा ना बताते हुए विदेशी क्षेत्र कहकर संबोधित किया। सरकारी वकील ने कहा कि फरहद पीओके में दो जून तक रिमांड पर रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि फरहद को इस्लामाबाद कोर्ट के सामने पेश नहीं किया जा सकता। इसकी वजह उन्होंने बताई कि क्योंकि वह पीओके में गिरफ्तार हुए हैं और पीओके एक विदेशी क्षेत्र है। सरकारी वकील के इस दावे से कोर्ट भी हिल गया। सरकारी वकील से पूछा गया कि अगर पीओके विदेशी क्षेत्र है तो फरहद पाकिस्तान कैसे आ गए?

क्या वाकई पीओके पाकिस्तान का हिस्सा नहीं?

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोग भी कहते रहे हैं कि पाक के संविधान के हिसाब से वह पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। ये बात पीओके के प्रदर्शनों में अक्सर दोहराई गई है। वहीं भारत ने बार-बार कहा है कि पीओके उसका हिस्सा है। अब पाकिस्तान ने भी पीओके को कोर्ट में विदेश मान लिया है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले पर बोला भारत, “दूसरों को दोषी ठहरा कर खुद को धोखा दे रहा पाकिस्तान”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान एक भयावह आत्मघाती धमाका हुआ। इस हमले में...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...