नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लश्कर ए तैयबा के डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उसने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि वह इस हमले का जिम्मेदार नहीं है। साथ ही उसने भारतीय मीडिया, सरकार पर कई आरोप भी लगाए हैं।
कसूरी ने कहा कि वह इसका जिम्मेदार नहीं है
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कठोर कदम उठाए हैं। जिसका अब असर भी देखने को मिल रहा है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। इस आतंकी हमले के पीछे लश्कर ए तैयबा के डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी की प्लानिंग बताई जा रही है। मोदी सरकार के एक्शन के बाद कसूरी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि कहा कि वह इसका जिम्मेदार नहीं है।
कसूरी ने वीडियो में कही ये बात
कसूरी ने जारी वीडियो में कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है, हम इसकी निंदा करते हैं। इस हमले की आड़ में भारतीय मीडिया द्वारा हमें जिम्मेदार ठहरा गया है। पाकिस्तान पर भी इल्जाम लगाया है, जो कि अफसोसजनक बात है। भारत पाकिस्तान को तबाह करना चाहता है, वो एक जंगी दुश्मन है। उसने कश्मीर में 10 लाख की फौज भेजकर जंग का माहौल बना दिया है।
कसूरी ने भारत पर लगाया ये आरोप
कसूरी ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहलगाम में हमला भारत ने खुद ही कराया है और वही इसका जिम्मेदार भी है। यह उसकी साजिश है। पाकिस्तान का इस हमले से कोई लेनादेना नहीं है।
भारत ने पाक के खिलाफ दिखाई सख्ती
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए पांच बड़े फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीसीएस बैठक में एक्शन मोड पर नजर आए थे। भारत ने सिंधु जल समझौता रोकने का फैसला किया है। पाकिस्तान में सिंधु जल प्रणाली वहां की लाइफलाइन मानी जाती है, अब इस समझौते पर रोक से पाकिस्तान में भारी जल-अन्न संकट पैदा हो सकता है। वहीं सरकार ने भारत स्थित पाकिस्तानी दूतावास को बंद करने और किसी भी पाकिस्तानी को भारतीय वीजा नहीं देने का फैसला भी किया है। वहीं CCS की बैठक में अटारी बॉर्डर को भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। साथ ही 48 घंटों में पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है।





