back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

260 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को अजोवस्तल प्लांट से निकाला गया

कीव, 17 मई (आईएएनएस)। यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना मलियर ने मंगलवार को कहा कि रूसी सेना से घिरे मारियुपोल में अजोवस्तल स्टील प्लांट से 260 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को निकाला गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मलियर ने कहा कि बुरी तरह से घायल 53 सैनिकों को इलाज के लिए अजोवस्तल से नोवोआजोवस्क में एक स्वास्थ्य सुविधा में ले जाया गया, जबकि 211 अन्य सैनिकों को मानवीय गलियारे के माध्यम से ओलेनिव्का ले जाया गया है। मलियर ने कहा, बाद में, पकड़े गए रूसियों के लिए यूक्रेनी सैनिकों के साथ आदान-प्रदान किया जाएगा। यूक्रेनी सेना के जनरल स्टाफ की प्रेस सर्विस ने फेसबुक पर कहा, अजोवस्तल स्टील प्लांट से यूक्रेनी सेना को निकालने का अभियान जारी है। पूर्वी यूक्रेन में एक प्रमुख आजोव समुद्री बंदरगाह शहर, मारियुपोल ने रूस-यूक्रेन युद्ध में हिंसा के सबसे खतरनाक मुकाबलों में से एक देखा है। अजोवस्तल प्लांट, (जो लगभग 11 वर्ग किमी के क्षेत्र को कवर करता है) मारियुपोल में यूक्रेनी सेना का अंतिम होल्डआउट है। –आईएएनएस एचके/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...