back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैलिफॉर्निया में ट्रंप की रैली के पास लोडेड गन के साथ शख्स हुआ गिरफ्तार, दो बार हो चुके हैं गोलीबारी का शिकार

कैलिफॉर्निया में ट्रंप की रैली के पास लोडेड गन के साथ मिला शख्स। इससे पहले भी ट्रंप पर जानलेवा हमला हो चुका है। 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान ट्रंप पर जानलेवा हमला किया गया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कैलिफॉर्निया में शनिवार रात को ट्रंप की चुनावी रैली के पास एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक शॉटगन, लोडेड हैंडगन और कई फेक पासपोर्ट बरामद किए गए हैं। हालांकि इस शख्स को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। ऐसा संदेह जताया जा रहा है कि यह ट्रंप की हत्या करने का तीसरा प्रयास था।

शख्स के पास से बरामद किए गए फर्जी प्रेस कार्ड और VIP पास

पुलिस ने बताया कि इस शख्स का नाम वेम मिलर है। इसके पास से फर्जी प्रेस कार्ड और वीआईपी पास बरामद किए गए हैं। यह शख्य लॉस-वेगॉस का रहनेवाला है। 

13 जुलाई को भी हुआ था जानलेवा हमला

इससे पहले भी 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान ट्रंप पर जानलेवा हमला किया गया था। इस दौरान उन पर गोली चलाई गई थी जो उनके कान को छूकर निकल गई थी। इस हमले में उन्हें चोट आई थी। ट्रंप पर हमला करने वाले शख्स की पहचान 20 वर्षीय थॉमस क्रुक्स के रूप में हुई थी जिसे एक सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर ने गोली मार दी थी। 

16 सिंतबर को भी किया गया था ट्रंप पर हमला

इससे पहले 16 सितंबर को भी ट्रंप को निशाना बनाया गया था। ट्रंप पर ये हमला तब हुआ था जब वो फ्लोरिडा के गोल्फ कोर्स एरिया में गोल्फ खेल रहे थे। इस मामले में पुलिस ने रायन वेस्ली राउथ नाम के हमलावर को गिरफ्तार किया था। 

नवंबर में होने वाले हैं अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव

अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। इस बार डेमोक्रैटिक पार्टी की ओर से कमला हैरिस लड़ रही हैं जबकि ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं। इससे पहले डॉनल्ड ट्रंप 2016 से 2020 तक राष्ट्रपति के पद पर काम कर चुके हैं। ट्रंप लगातार अपनी जीत के प्रचार कर वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

  

Advertisementspot_img

Also Read:

अगर मैं दखल न देता तो पाकिस्तानी पीएम मारे जाते… डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध पर फिर किया बड़ा दावा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...