no-resumption-of-normal-diplomatic-ties-with-india-imran-khan
no-resumption-of-normal-diplomatic-ties-with-india-imran-khan

भारत से साथ सामान्य कूटनीतिक संबंधों की बहाली नहीं: इमरान खान

इमरान खान ने पाकिस्तानी संसद में फिर अलापा कश्मीरी राग नई दिल्ली, 30 जून (हि.स.)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि भारत के साथ तब तक सामान्य कूटनीतिक संबंध कायम नहीं हो सकते जब तक कि भारत सरकार जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाने का फैसला वापस नहीं लेती। इमरान खान ने बुधवार को देश की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि इस संबंध में किसी प्रकार के भ्रम की गुंजाइश नहीं है। भारत के साथ सामान्य कूटनीतिक संबंध तब तक स्थापित नहीं होंगे जब तक कि 5 अगस्त 2019 को लिए गए फैसले वापस नहीं लिए जाते। उन्होंने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी कौम कश्मीर के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार कश्मीरियों पर अत्याचार कर रही है। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के शासन में आने के बाद जुल्म की इंतहा हो गयी है। मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एजेंडा लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के 80 लाख लोगों के दमन के लिए भारत ने 8 लाख सेना की तैनाती कर रखी है। उन्होंने भारत के प्रशासन के खिलाफ कथित जद्दोजहद के लिए कश्मीरी अवाम और वहां की महिलाओं के संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि पूरी पाकिस्तानी कौम उनके साथ खड़ी है। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप /सुफल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in