next-un-secretary-general-should-be-a-woman-general-assembly-president
next-un-secretary-general-should-be-a-woman-general-assembly-president

अगली संयुक्त राष्ट्र महासचिव महिला होनी चाहिए : महासभा अध्यक्ष

संयुक्त राष्ट्र, 15 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने सोमवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र की अगली महासचिव महिला होनी चाहिए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद ने महिलाओं की स्थिति पर आयोग के 66वें सत्र के उद्घाटन को बताया, महासभा के 76 सत्रों में सिर्फ 4 महिलाएं अध्यक्ष चुनी गई हैं। हालांकि, किसी भी महिला को महासचिव के रूप में कभी नहीं चुना गया। उन्होंने कहा, जहां तक लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण का सवाल है, संयुक्त राष्ट्र दुनिया भर में उच्च मानकों को लागू करने का आह्वान नहीं कर सकता, जबकि वह घर में ही इसका पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से चाहूंगा कि अगला महासचिव एक महिला बने। पिछले 76 सालों में संयुक्त राष्ट्र के सभी 9 महासचिव पुरुष रहे हैं। वर्तमान महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अपने दूसरे पांच साल के कार्यकाल के पहले वर्ष में हैं। --आईएएनएस एसएस/आरएचए

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in