back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा करेंगी अपने प्रेमी से शादी

वेलिंग्टन, 06 मई (हि. स.)। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न अपने प्रेमी क्लार्क गेफोर्ड से शादी करने जा रही हैं। पीएम जेसिंडा ने कहा कि वह शादी अगली गर्मी में करेंगी। एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी का खुलासा पीएम जेसिंडा ने किया। हालांकि उन्होंने शादी की तारीख की घोषणा नहीं की। जेसिंडा अर्डर्न अपने प्रेमी के साथ रह रही हैं। उनकी दोनों की एक साल की बेटी भी है। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न के क्लार्क गेफोर्ड लंबे समय तक मित्र रहे हैं। दो साल पहले जेसिंडा ने घोषणा की वह अपने मित्र गेफोर्ड के साथ पार्टनर के रूप में रहेंगी। गेफोर्ड टीवी पर शो हॉस्ट करते थे। वह फिशिंग शो के प्रेजेंटर रहे हैं। अब उन्होंने अपनी बच्ची की देखभाल करने का फैसला किया है । जेसिंडा दूसरी ऐसी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में बच्ची को जन्म दिया। इससे पहले पाकिस्तान की बेनजीर भुट्टो ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में दूसरे बेटे को जन्म दिया था। न्यूजीलैंड दक्षिणी गोलार्द्ध में है इसलिए वहां गर्मी का मौसम दिसंबर से फरवरी के बीच होता है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵