nepal-vehicles-will-be-operated-on-odd-even-basis-in-kathmandu
nepal-vehicles-will-be-operated-on-odd-even-basis-in-kathmandu

नेपाल : काठमांडू में सम-विषम के आधार पर होगा वाहनों का संचालन

काठमांडू, 30 जून (हि.स.)। नेपाल में कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी के बावजूद सार्वजनिक वाहनों पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया गया है। काठमांडू, बख्तापुर और ललितपुर के जिला अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ऑड-ईवन (विषम-सम) आधार पर वाहनों का संचालन किया जाएगा। काठमांडू जिले के संकट प्रबंधन केंद्र ने प्रतिबंध को हटाने की सिफारिश की थी। निर्णय के अनुसार वह सार्वजनिक बसें जिनमें 25 सीट हैं उन्हें सुबह 6 से शाम 7 बजे तक चलने की अनुमति दी गई है। बसों और अन्य वाहनों को सभी नियमों का पालन करना होगा। बस में सैनिटाइजर रखने होंगे और यात्रियों को दो गज की दूरी का पालन करना होगा। काठमांडू के यात्री अनीश थापा ने मीडियाकर्मियों से कहा कि सार्वजनिक वाहनों का संचालन फिर से शुरू होने के कारण वह खुश हैं। जिन लोगों को अस्पतालों तक जाने में मुश्किल होती थी वो अब नहीं होगी। इसके अलावा यह घोषणा भी की गई है कि काठमांडू में दुकानों को एक दिन छोड़कर खोलने की अनुमति होगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in