morocco-thwarted-63121-illegal-immigration-attempts-in-2021
morocco-thwarted-63121-illegal-immigration-attempts-in-2021

मोरक्को ने 2021 में 63,121 अवैध प्रवास के प्रयासों को किया विफल

रबात, 8 मई (आईएएनएस)। मोरक्को ने 2021 में अवैध प्रवास के 63,121 प्रयासों को विफल कर दिया। इसकी जानकारी आंतरिक मंत्रालय ने एक रिपोर्ट के जरिए दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मोरक्को-स्पेनिश स्थायी संयुक्त प्रवासन समूह की शुक्रवार की बैठक के बाद प्रकाशित मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार बताया, 2022 की पहली तिमाही में, उत्तरी अफ्रीकी देश ने 14,746 अवैध प्रवास के प्रयासों को विफल कर दिया। अफ्रीका से यूरोप तक प्रवासियों के लिए मोरक्को एक महत्वपूर्ण क्रॉसिंग पॉइंट बन गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में, मोरक्को के अधिकारियों ने 256 प्रवासी तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, और 2022 की पहली तिमाही में 52 से ज्यादा नेटवर्क पर ऐसी ही कार्रवाई की गई। 2021 में लगभग 3,500 लोगों ने मोरक्को से स्वेच्छा से अपने मूल देश लौटने का विकल्प चुना। 2022 की पहली तिमाही में 1,080 लोग अपने देश लौटे। मोरक्को-स्पेनिश स्थायी संयुक्त प्रवासन समूह 2019 के बाद पहली बार शुक्रवार को मिले। --आईएएनएस पीके/आरएचए

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in