more-than-70-percent-of-major-protected-wildlife-in-china-received-effective-protection
more-than-70-percent-of-major-protected-wildlife-in-china-received-effective-protection

चीन में 70 फीसदी से अधिक प्रमुख संरक्षित वन्यजीवों को प्रभावी संरक्षण मिला

बीजिंग, 3 मार्च (आईएएनएस)। 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस है। 2022 विश्व वन्यजीव दिवस का विषय प्रमुख प्रजातियों की बहाली, पारिस्थितिक तंत्र की बहाली है और उद्देश्य सबसे गंभीर लुप्तप्राय वन्यजीव प्रजातियों की संरक्षण स्थिति पर ध्यान आकर्षित करना है। चीन दुनिया में जंगली जानवरों और पौधों की सबसे समृद्ध प्रजातियों वाले देशों में से एक है। वर्षों से चीन जंगली जानवरों और पौधों की सुरक्षा को मजबूत करता रहा है और उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में, चीन में लुप्तप्राय वन्यजीव प्रजातियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थलीय प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र के 90 प्रतिशत प्रकारों, 65 प्रतिशत उच्च पौधे समुदायों और 70 प्रतिशत से अधिक प्रमुख संरक्षित वन्यजीव प्रजातियों को प्रभावी संरक्षण मिला। पांडा समेत 100 से अधिक लुप्तप्राय वन्यजीव प्रजातियों की बहाली हो रही है। चीन ने हाथीदांत, गैंडे के सींग, बाघ की हड्डियों और उनके उत्पादों के व्यापार को पूरी तरह से बंद किया गया है और क्रमिक रूप से जैविक विविधता पर कन्वेंशन और लुप्तप्राय वन्यजीव प्रजातियों पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार कन्वेंशन में शामिल हुआ है। चीन की 14वीं पंचवर्षीय योजना की वानिकी चरागाह संरक्षण और विकास योजना के अनुसार 2025 तक चीन की वन कवरेज दर 24.1 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी और वन स्टॉक 19 अरब क्यूबिक मीटर तक पहुंच जाएगी, घास मैदान वनस्पति कवरेज दर 57 प्रतिशत तक पहुंचेगी और आद्र्रभूमि संरक्षण दर 55 प्रतिशत तक पहुंचेगी। पारिस्थितिक पर्यावरण के निरंतर सुधार से वन्यजीव प्रजातियों की बहाली और विकास के लिए अनुकूल स्थिति तैयार की जाएगी। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in