back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोदी और कमला हैरिस की जल्द ही होगी पहली व्यक्तिगत बैठक

न्यूयॉर्क, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर (अमेरिकी समयानुसार) अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से पहली व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस की ओर से एक बयान में यह जानकारी दी गई है। बैठक उपराष्ट्रपति के औपचारिक कार्यालय में दोपहर 3.15 बजे (भारतीय समयानुसार शुक्रवार को 12.45 बजे) निर्धारित है। बैठक हालांकि बंद कमरे में होनी है, लेकिन इसके शुरू होने से पहले, मीडिया कवरेज के लिए भी अनुमति दी जाएगी और दोनों ही नेता अपने विवेक पर बयान दे सकते हैं या प्रश्नों के जवाब दे सकते हैं। माना जाता है कि हैरिस और मोदी ने अब तक केवल एक बार फोन कॉल के जरिए ही बातचीत की है। यद्यपि कमरा हैरिस ने उपराष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद कई विश्व नेताओं से बात की है, उन्होंने जून में ही मोदी के साथ फोन पर बातचीत की थी, जब उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन के अमेरिकी भंडार से भारत को टीके भेजने की पेशकश पर चर्चा की थी, जब देश को कोविड-19 संक्रमण में वृद्धि का सामना करना पड़ा था। मोदी ने कॉल के बाद ट्वीट किया था, मैं ग्लोबल वैक्सीन शेयरिंग के लिए अमेरिकी रणनीति के हिस्से के रूप में भारत को वैक्सीन आपूर्ति के आश्वासन की गहराई से सराहना करता हूं। मैंने उन्हें अमेरिकी सरकार, व्यवसायों और भारतीय प्रवासियों से सभी समर्थन और एकजुटता के लिए धन्यवाद दिया। प्रोटोकॉल के संदर्भ में, हैरिस मोदी की मेजबान हैं, क्योंकि वह राष्ट्रपति बाइडेन की तरह राष्ट्र प्रमुख नहीं हैं, बल्कि सरकार के प्रमुख हैं। हालांकि, व्यावहारिक रूप से, राष्ट्रपति प्रमुख देशों के प्रधानमंत्रियों को समान मानते हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार, उपराष्ट्रपति का औपचारिक कार्यालय, जहां मोदी और हैरिस मिलेंगे, आइजनहावर कार्यकारी कार्यालय भवन (ईईओबी) में है, जो व्हाइट हाउस परिसर में वेस्ट विंग के बगल में स्थित है। ऐतिहासिक स्थल का उपयोग मूल रूप से नौसेना दिग्गजों द्वारा और बाद में सेना प्रमुख द्वारा थोड़े समय के लिए किया गया था। 1929 में वेस्ट विंग में आग लगने के बाद दिवंगत राष्ट्रपति हर्बर्ट हूवर ने भी इसका संक्षिप्त उपयोग किया था। इसे 1960 में उपराष्ट्रपति कार्यालय के तौर पर बदल दिया गया था। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...