बीजिंग, 28 जून (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ आने के वक्त एशिया, अफ्रीका और लातिन अमेरिका के कई देशों के मीडिया प्रमुखों ने चाइना मीडिया ग्रुप के अध्यक्ष शन हाई शोंग को पत्र भेजकर सीएमजी के समग्र कर्मचारियों और चीनी समकक्षों को सीपीसी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। थाईलैंड के राष्ट्रीय संवाददाता संघ के अध्यक्ष बांगपुलापा ने अपने पत्र में कहा कि सीपीसी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर चीन की समृद्धि और जनता के सुखमय जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कन्याई ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के महाप्रबंधक बिलार ने कहा कि सीपीसी की 100वीं वर्षगांठ मनाने के वक्त हम सीएमजी को हार्दिक बधाई देते हैं और सीएमजी के साथ सहयोग मजबूत करने की प्रतीक्षा करते हैं। सीएमजी अध्यक्ष शन हाईशुंग ने विभिन्न मीडिया को जवाब पत्र भेजा। चीनी जनता शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी केंद्रीय कमेटी के मजबूत नेतृत्व में चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान के रास्ते पर बढ़ रही है। सीएमजी विभिन्न देशों की मीडिया के साथ आदान-प्रदान को मजबूत कर सहयोग का नया अध्याय जोड़ेगा। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एसजीके/एएनएम




