back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Viral Video: वायरल वीडियो पर आया मनु भाकर की मां का बयान, अटकलों पर लगाया विराम

ओलंपियन मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर का नीरज चोपड़ा के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल है। लोग इस वीडियो को देखकर तरह तरह के कयास लगा रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर मनु भाकर ने भारत का नाम तो रोशन किया ही, साथ ही साथ भारत की ओर से ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में पीआर श्रीजेश के साथ सह ध्वजवाहक रही। मनु भाकर अब किसी और वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं।

मनु भाकर की मां की नीरज चोपड़ा से बातचीत वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर का नीरज चोपड़ा के साथ बातचीत का वीडियो वायरल है। वीडियो में साफ आवाज न होने के कारण कुछ भी स्पष्ट नहीं है लेकिन फैंस दोनों की बातचीत को मनु भाकर से जोड़ रहे हैं। लोग कयास लगाकर मनु भाकर और नीरज चोपडा के लिंकअप को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म कर रहे हैं। हालांकि अब इस मामले में सफाई आ गई है।

सुमेधा भाकर बोली, मैंने नीरज को…

अब इस वायरल वीडियो पर सुमेधा भाकर की सफाई आई है। उन्होंने कहा कि – ‘ नीरज से मेरी बातचीत ओलंपिक में जीत को लेकर थी। मैने उन्हें जीत पर बधाई दी और मनु के मेडल जीतने पर खुशी जाहिर की। मैने उन्हें कहा की भारतीय दल ऐसे ही जीतता रहे जिससे सभी माताएं खुश रहे।

मनु भाकर भी दे चुकी हैं सफाई

एक प्रतिष्ठित मीडिया चैनल को इंटरव्यू देते हुए जब मीडियाकर्मियों ने उनसे इस बाबत सवाल पूछा तो उन्होंने कहा – एथलीट होने के नाते कभी कभी हमारी बातचीत होती रहती है। लेकिन जिस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं वैसा कुछ नहीं है।

मनु ने जीते हैं 2 ब्रॉन्ज मेडल

मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड डबल्स में कुल मिलाकर 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। आजाद भारत के बाद ये पहला मौका था जब किसी खिलाड़ी ने एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीते हो।

Advertisementspot_img

Also Read:

गर्लफ्रेंड माहिका की गलत एंगल से खींची फोटो तो आगगबूला हुए हार्दिक पंड्या, जानिए किसे कहा- थोड़ी इंसानियत रखो

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर एक सख्त और लंबा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने मुंबई...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵