वैलेटा, 29 मार्च (आईएएनएस)। माल्टा के प्रधानमंत्री रॉबर्ट अबेला ने 26 मार्च को हुए आम चुनाव में उनकी लेबर पार्टी की जीत के बाद शपथ ली। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति जॉर्ज वेला की अध्यक्षता में वालेटा के पैलेस में सोमवार को एक समारोह के दौरान उन्हें पद की शपथ दिलाई गई। लेबर पार्टी ने राष्ट्रवादी पार्टी (पीएन) के 41.7 प्रतिशत के मुकाबले 55.1 प्रतिशत वोट के साथ आम चुनाव जीता। 2013 के बाद से लेबर पार्टी की यह लगातार तीसरी आम चुनाव जीत है। चुनाव में आजादी के बाद से रिकॉर्ड कम मतदान हुआ, जो 85.5 प्रतिशत था। आधिकारिक परिणाम, जिसमें संसद के 65 निर्वाचित सदस्यों की पूरी सूची शामिल है, सोमवार को चुनाव आयोग द्वारा घोषित किया गया। –आईएएनएस आरएचए/




