make-it-a-habit-to-go-to-the-museum
make-it-a-habit-to-go-to-the-museum

संग्रहालय में जाने को जीवन की आदत बनाएं

बीजिंग, 17 मई (आईएएनएस)। 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस है। इस वर्ष की थीम संग्रहालयों का भविष्य : बहाली और पुन:प्रतिरूपण है। बता दें कि साल 1977 में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय संघ ने सारी दुनिया में 18 मई, 1977 को पहला अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस घोषित किया और हर साल दिवस मनाने के लिए आयोजित गतिविधियों की थीम बनाया जाता है। इसका उद्देश्य है कि वैश्विक संग्रहालय कार्य के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देना, पूरे समाज में संग्रहालय कार्य के प्रति नागरिकों की जानकारी, भागीदारी और ध्यान केंद्रित करना है। 18 मई को विश्व के विभिन्न स्थलों में संग्रहालय रंगबिरंगे कार्यक्रम आयोजित कर संग्रहालय दिवस मनाया जाता है, ताकि अधिकाधिक लोग संग्रहालय के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें और संग्रहालय के सामाजिक कृत्यों को पूरा कर सकें। चीनी संग्रहालय संघ ने साल 1983 में औपचारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय संघ में भाग लिया और अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय संघ के चीनी राष्ट्रीय समिति स्थापित की। हर साल 18 मई को चीन के विभिन्न जगहों में संग्रहालय दिवस मनाने के लिए विविधतापूर्ण गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर कई संग्रहालय नागरिकों के लिए नि:शुल्क रूप से खुले रहेंगे। यह माना जाता है कि संग्रहालय नागरिकों के लिए शिक्षा पाने का स्थल है। इधर के सालों में तेज वैज्ञानिक तकनीकी विकास के चलते लोग इंटरनेट से बहुत-सी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं, कम लोग संग्रहालय का दौरा करते हैं। इस तरह संग्रहालय के विकास के दौरान सुधार की भी जरूरत है। संग्रहालयों को सक्रिय रूप से गतिविधि आयोजित करने के साथ-साथ इसे विशेषज्ञों और विद्वानों के शोध करने का स्थल के अलावा, शैक्षिक संस्थाओं के आपूर्ति स्थल तथा स्कूलों के बाहर शिक्षा देना वाला स्थल बनाया जाना चाहिए। महामारी फैलने की वजह से चीन में कई संग्रहालयों ने अपनी प्रदर्शनी को ऑनलाइन तरीके से आयोजित की, जिससे नागरिक घर बैठे ही संग्रहालय का दौरा भी कर सकते हैं। शायद यह संग्रहालय कार्य में सुधार की एक दिशा भी है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की थीम संग्रहालयों का भविष्य : बहाली और पुन:प्रतिरूपण है। आशा है कि भविष्य में संग्रहालय कायाकल्प होकर हमारे रोजमर्रा के जीवन में प्रवेश कर सकेंगे। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in