back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस वर्ष चीन में बड़ी जलापूर्ति परियोजनाओं में 54 प्रतिशत ग्रामीण आबादी शामिल होगी

बीजिंग, 5 मई (आईएएनएस)। 5 मई को चीनी जल संसाधन मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार इस वर्ष की पहली तिमाही में, चीन ने 15 अरब 40 करोड़ युआन के निवेश से ग्रामीण जलापूर्ति परियोजनाओं का निर्माण पूरा किया, जिससे 42 लाख 90 हजार ग्रामीण आबादी के लिए जल आपूर्ति सुरक्षा का स्तर बढ़ गया। इस साल के अंत तक ग्रामीण इलाकों में नल के पानी की पहुंच दर 85 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। बड़े पैमाने पर जलापूर्ति परियोजनाओं से ग्रामीण आबादी का अनुपात 54 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। चीनी जल संसाधन मंत्रालय के ग्रामीण जल संसाधन और जल विद्युत विभाग के उपाध्यक्ष श्यू तच्यी ने कहा कि 2022 में, जल संरक्षण विभाग ग्रामीण जल आपूर्ति परियोजनाओं के बड़े पैमाने पर निर्माण और छोटी परियोजनाओं के मानकीकृत परिवर्तन को बढ़ावा देगा, और ग्रामीण पेयजल सुरक्षा से ग्रामीण जल आपूर्ति सुरक्षा में संक्रमण को बढ़ावा देगा। चीन के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जल आपूर्ति का स्तर साल दर साल बढ़ रहा है। लेकिन जटिल राष्ट्रीय और पानी की स्थिति, और असंतुलित और अपर्याप्त क्षेत्रीय विकास के कारण, चीन के कुछ क्षेत्रों में ग्रामीण जल आपूर्ति में अभी भी कमजोर लिंक हैं। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵