london-prince-harry-will-attend-dada39s-funeral
london-prince-harry-will-attend-dada39s-funeral

लंदनः दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रिंस हैरी

लंदन, 12 अप्रैल (हि.स.)। प्रिंस हैरी 17 अप्रैंल को विंडसर में अपने दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सन न्यूजपेपर की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। हैरी हीथरो एयरपोर्ट पर लैंड हुए और इसके बाद क्वारनटीन में चले गए। इसके बाद 17 अप्रैल को वह अपने दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बकिंघम पैलेस की ओर से कहा गया है कि हैरी की पत्नी गर्भवती हैं और वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगी। उनके फिजिशियन ने उन्हें यात्रा करने से मना किया है। प्रिंस फिलिप के बेटे प्रिंस एंड्रियू ने रविवार को बताया कि प्रिंस फिलिप की मौत से क्वीन एलिजाबेथ बहुत आहत हुई हैं और ब्रिटेन ने अपना ‘ग्रैंडफादर’ खो दिया है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को विंडसर कैसल में 99 वर्ष की उम्र में प्रिंस फिलिप का निधन हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in