back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लालटेन महोत्सव उद्योग गर्म हो रहा और किसानों के बटुए भर रहे

बीजिंग, 13 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी कैलेंडर के अनुसार 15 फरवरी को चीनी लालटेन महोत्सव होगा। इस मौके पर चीनी लोगों में युआन श्याओ(रसगुल्ले की तरह की चीनी मिठाई) खाने की परंपरा है। चीन के शानशी प्रांत के थाइयुआन शहर के चिनयुआन जिले के चिनत्सी युआन श्याओ का 2 हजार साल पुराना इतिहास है। अद्वितीय चिनत्सी चावल रोपण की स्थिति और पारंपरिक उत्पादन तकनीक पर निर्भर रहने वाले चिनत्सी युआन श्याओ को चीनी युआन श्याओ का प्रवर्तक और प्रतिनिधि माना जाता है। चिनत्सी युआन श्याओ की तीसरी पीढ़ी के उत्तराधिकारी के रूप में हान फुयुआन पारंपरिक शिल्प कौशल पर कायम हैं और निरंतर नवाचार पर जोर देते हैं। आज, हान फुयुआन ने अपने बेटे को शिल्प कौशल सिखाया। उनका लक्ष्य इस अनूठी खाद्य संस्कृति को विकसित करना और चिनत्सी युआन श्याओ के ब्रांड को और बड़ा बनाना है। युआन श्याओ बनाने में 50 वर्षों के अनुभव के साथ हान फुयुआन द्वारा बनाये जाने वाला युआन श्याओ अद्वितीय स्वाद के साथ नरम, चिपचिपा और मीठा होता है। बड़ी संख्या में ग्राहक उनकी दुकान में जाकर युआन श्याओ खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में, लालटेन महोत्सव की पूर्व संध्या पर युआन श्याओ की हमेशा कमी रहती है। इस वर्ष, वे 30 ऑफलाइन सुपरमार्केट के लिए युआन श्याओ की आपूर्ति कर रहे हैं और साथ ही ऑनलाइन बिक्री चैनल भी खुल गया है। पेइचिंग, शनचन, क्वांगचो, हांगचो, शीआन समेत बड़े शहरों में दैनिक बिक्री लगभग 1 लाख है। बता दें कि 2017 में, हान फुयुआन और चिनयुआन जिले में युआन श्याओ बनाने वाले दोस्तों ने एक साथ थाइयुआन शहर के चिनयुआन जिले के चिनत्सी युआन श्याओ अनुसंधान संस्था स्थापित की और आसपास के गांवों के किसानों को रोजगार के ज्यादा मौके प्रदान किए गए। हान फुयुआन के नेतृत्व में चिनयुआन जिले के छांगश्यांग गांव में तमाम लोग युआन श्याओ बनाने में शामिल हो रहे हैं। त्योहारों के दौरान, सड़कों पर युआन श्याओ बनाने वाले लोग लाइन में खड़े रहते हैं। युआन श्याओ हिलाकर बनाया जाता है। हिलाते हिलाते उद्योग भी गर्म हो रहा है। औद्योगीकृत उत्पादन इस पारंपरिक संस्कृति को न केवल विकसित करता है, बल्कि स्थानीय किसानों को आम समृद्धि की राह पर भी ले जाता है। इस गोल छोटे युआन श्याओ ने स्थानीय किसानों के बटुओं को भरते हुए चिनत्सी के नाम कार्ड का भी निर्माण किया है,साथ ही इस 2 हजार साल के इतिहास वाली खाद्य संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी विकसित किया है। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵