back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरिया एयरोस्पेस को इजराइल से विमान के कलपुर्जे बनाने का ऑर्डर मिला

सियोल, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की एकमात्र विमान निर्माता कंपनी कोरिया एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज कंपनी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आईएआई) से विमान के कलपुर्जे बनाने का ऑर्डर मिला है। योनहाप समाचार एजेंसी ने कंपनी के बयान का हवाला देते हुए बताया कि केएआई ने इजराइल के सबसे बड़े एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी के जी280 ट्विन-इंजन बिजनेस जेट के लिए फ्यूचर मिड केबिन फेयरिंग पैकेज पार्ट्स की आपूर्ति करने का आदेश प्राप्त किया। केएआई ने अनुबंध का मूल्य और अन्य विवरण के बारे में नहीं बताया। वर्ष 2019 और 2020 में भी कंपनी ने जी280 बिजनेस जेट के लिए विमान के पुर्जो के सौदे प्राप्त किए थे। उन्होंने आगे बताया, केएआई के साथ कुल सौदे 730 बिलियन वोन (600 मिलियन डॉलर) तक पहुंच गए। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵