नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता के RG kar अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के रेप और मर्डर मामले में विदेशों ने भी एकजुटता दिखाई है। बांग्लादेश, यूके, अमेरिका, कनाडा में भी लोगों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया।
न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर में हुआ प्रदर्शन
TOI के अनुसार न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर प्रदर्शन कर रहे सायंतन दास ने बताया कि 14 अगस्त को 40 लोग विरोध जताने के लिए एकत्रित हुए। न्यूयॉर्क के कुछ साइंटिस्टों ने भी प्रदर्शन किया। हमने लीफलेट्स लेकर प्रदर्शन किया। पास में रहने वाले भारतीयों ने भी इसमें भाग लिया।
जर्मनी में बंगाली समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन
जर्मनी में बंगाली समुदाय के लोगों ने नॉन बंगाली लोगों के साथ मिलकर विरोध जताया। यूके में लीड्स में एक शॉपिंग सेंटर में गृहणी अमृता रॉय ने लोगों को साथ लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मैं आहत हूं।
ढाका यूनिवर्सिटी में भई हुआ प्रदर्शन
शुक्रवार रात को ढाका यूनिवर्सिटी में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। डॉक्टर से एक्टर बने अजमेरी हक बाधों ने कहा कि मैंने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया। उल्लेखनीय है कि भारत में भी आज डॉक्टरों ने विरोध जताने के लिए राष्ट्रव्यापी हड़ताल की।
माता पिता ने बताए केस से संबंधित कुछ नाम
दरअसल इससे पहले पीड़िता के माता-पिता ने CBI को कुछ लोगों के नाम भी बताए थे जिसमें डॉक्टर्स और कुछ इंटर्न्स भी शामिल हैं। मां ने बताया कि जब उन्हें अपनी बेटी की मौत की खबर मिली तो उन्हें बताया गया था कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। अस्पताल पहुंचने के बाद भी उन्हें शव नहीं दिया गया। ये लोग बहुत दबाव में थे।
इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने इस घटना के विरोध में कोलकाता में मार्च निकाला। ममता बनर्जी ने कहा है कि BJP और CPI गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रही है और महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर के पीछे का सच छिपाने की कोशिश कर रही है। ममता ने कहा कि हम चाहते है कि सच बाहर आए लेकिन कुछ लोग झूठी खबरे फैलाकर सच छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।





