back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND Vs BAN: कोहली को शतक लगाने के लिए केएल ने मनाया, जानें पूरा वाक्या

World Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पुणे में शानदार शतक जड़ा। हालांकि एक समय ऐसा लग रहा था कि विराट शतक नहीं बना पाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पुणे में शानदार शतक जड़ा। हालांकि एक समय ऐसा लग रहा था कि विराट शतक नहीं बना पाएंगे। उनकी बल्लेबाजी देखकर भी लग रहा था कि वह शतक बनाने के लिए नहीं खेल रहे हैं, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े केएल राहुल ने देखा ने विराट को शतक के लिए मनाया। मैच बाद केएल राहुल ने पूरा वाक्या बताया।

पूरा वाक्या क्या था?

मैच बाद केएल राहुल ने बताया कि विराट कोहली को मैंने कहा कि अब सिंगल नहीं लेंगे तो विराट कहते हैं कि सिंगल नहीं लेंगे तो लोगों को बहुत खराब लगेगा। सब सोचेंगे कि मैं अपने पर्सनल रिकॉर्ड के लिए खेल रहा हूं। मैंने कहा कि हम मैच आसानी से जीत रहे हैं। आप आराम से अपना शतक पूरा कर सकते हैं। इसके बाद विराट शतक के लिए माने और उन्होंने शानदार छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। विराट ने 97 गेंदों पर 103 रनों की नाबाद पारी खेली। वनडे कॅरियर में उनका यह 48वां शतक है।

22 अक्टूबर को धर्मशाला में मुकाबला

कोहली के शतक में उनके साथ देने के लिए केएल राहुल की भी खूब तारीफ हो रही है। उन्होंने अपनी पारी को धीमा कर स्ट्राइक सिर्फ विराट को ही दी। बता दें वर्ल्ड कप में यह भारतीय टीम की लगातार चौथी जीत है। अब भारत का मैच 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के साथ होगा।

न्यूजीलैंड से कांटे की टक्कर

मैच में न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच कांटे की टक्कर दिखेगी। दोनों टीमें अब तक वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारी है। प्वाइंट्स टेबल पर न्यूजीलैंड 8 प्वाइंट्स के साथ पहले और टीम इंडिया 8 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट भारत से थोड़ा बेहतर है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...