back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कीव ने बात करने से किया इनकार, शर्तो को अस्वीकार्य बताया : क्रेमलिन

मास्को, 27 फरवरी (आईएएनएस)। कीव ने मास्को के साथ बातचीत करने से इनकार कर दिया है, जिसके कारण रूसी सेना ने यूक्रेन में अभियान फिर से शुरू कर दिया है। ये जानकारी क्रेमलिन ने दी। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शनिवार को कहा, यूक्रेनी पक्ष ने बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इस शनिवार दोपहर रूसी सेना ने ऑपरेशन की योजना के अनुसार फिर से आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। स्थानीय मीडिया ने पेसकोव के हवाले से बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को यूक्रेन के साथ पहले से नियोजित अपेक्षित वार्ता में सैन्य अभियानों को रोकने का आदेश दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने गुरुवार को डोनबास में एक विशेष सैन्य अभियान को मंजूरी दी और यूक्रेन ने पुष्टि की है कि देशभर में सैन्य ठिकानों पर हमले हो रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने शनिवार को कहा कि कीव ने रूस के साथ बातचीत करने से इनकार कर दिया क्योंकि रूस द्वारा प्रस्तावित शर्ते देश के लिए अस्वीकार्य हैं। उन शर्तो से रूस ने हमें आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर करने की कोशिश की है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व रैपर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵