back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने हिंदू संत की समाधि के पुनर्निर्माण के लिए जारी किए 3.48 करोड़ रुपये

इस्लामाबाद, 09 अप्रैल (हि.स.)। पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने एक हिंदू संत की समाधि के पुनर्निर्माण के लिए 3.48 करोड़ रुपये जारी किए हैं। पिछले वर्ष 30 दिसंबर में कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी उलेमा-ए-इस्लामी से जुड़े लोगों ने समाधि को तोड़ दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रांतीय सरकार परमहंसजी महाराज की समाधि के पुनर्निर्माण के लिए वक्फ विभाग को 3.48 करोड़ रुपये देगी। खैबर पख्तूनख्वा के कारक जिले के ग्राम टेरी में पिछले वर्ष दिसंबर में परमहंसजी महाराज की समाधि तोड़ दी गई थी। एक सदी से अधिक पुरानी इस समाधि पर हमले की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के नेताओं ने कड़ी आलोचना की थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इसके फिर से निर्माण का आदेश दिया था। कोर्ट ने प्रांतीय सरकार को निर्देश दिया कि समाधि का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵