back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काबुल नगर पालिका ने आवश्यक वस्तुओं पर दिया मूल्य सीमा लगाने का आदेश

काबुल, 6 मार्च (आईएएनएस)। खाना पकाने की आपूर्ति और ईधन जैसे आवश्यक सामानों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कई शिकायतों मिलने के बाद काबुल नगरपालिका ने ऐसी वस्तुओं पर मूल्य सीमा का आदेश दिया है। टोलो न्यूज ने काबुल नगरपालिका के प्रवक्ता नियामतुल्ला बराकजई के हवाले से कहा, बढ़ी कीमतों को नियंत्रित करने के लिए नगरपालिका ने मूल्य सीमा जारी की है। हम निवासियों से मूल्य सीमा लागू करने में मदद करने का आह्वान करते हैं। इस कदम का अफगानिस्तान की राजधानी के निवासियों ने स्वागत किया है, जिन्होंने कहा कि इस तरह के फैसलों से खाद्य सामग्री की कीमतों को उचित रखने में मदद मिलेगी। काबुल के निवासी समीम अमीरी ने कहा, सरकार को डॉलर की कीमत के आधार पर वस्तुओं के लिए एक मूल्य सीमा आवंटित करनी चाहिए। अगर सरकार इसे नियंत्रित कर सकती है, तो यह एक अच्छा कदम है। एक दुकानदार जर आलम ने कहा, सभी वस्तुएं विदेशों से आयात की जाती हैं। हमारे पास अपने उत्पाद नहीं हैं। डॉलर की कीमत स्थिर नहीं है। पिछले साल अगस्त में तालिबान के देश पर कब्जा करने के बाद वस्तुओं, विशेष रूप से खाद्य पदार्थो की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। अफगान मुद्रा में भी डॉलर के मुकाबले मूल्य में भारी गिरावट आई है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...