नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को वर्ष 2023 में विदेशी नेताओं द्वारा हजारों डॉलर के गिफ्ट भेंट किए गए। जो बाइडेन के परिवार को सबसे महंगा गिफ्ट भारत की तरफ से भेंट किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडेन की पत्नी को 20,000 अमेरिकी डॉलर का हीरा भेंट किया था। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से जो बाइडेन की पत्नी को भेंट किया गया 7.5 कैरेट का हीरा जो बाइडेन के परिवार को दिया गया सबसे महंगा गिफ्ट था।
जो बाइडेन की पत्नी को भारत से मिला था सबसे महंगा गिफ्ट
संयुक्त राज्य अमेरिका में यूक्रेनी राजदूत ने जो बाइडेन परिवार को 14,063 अमेरिकी डॉलर का ब्रोच गिफ्ट किया था। वहीं जो बाइडेन परिवार को मिस्र के राष्ट्रपति और प्रथम महिला से 4,510 अमेरिकी डॉलर का एक ब्रेसलेट, फोटो एलबम और ब्रोच भी भेंट किया गया था। बता दें कि विदेश मंत्रालय की तरफ से प्रकाशित वार्षिक रिपोर्ट में राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को दिए गए गिफ्ट की जानकारी दी गई थी।
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो बाइडेन परिवार को भेंट किया गया 20 हजार अमेरिकी डॉलर का हीरा व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग में आधिकारिक इस्तेमाल के लिए रखा गया है। वहीं राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी को दिए गए अन्य गिफ्ट को अभिलेखागार में भेज दिया गया है। जो बाइडेन परिवार को विदेशी नेताओं की तरफ से मिले सबसे महंगे उपहारों में दक्षिण कोरिया का गिफ्ट भी शामिल है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति सुक येओल यून ने 7,100 अमेरिकी डॉलर की कीमत का एक स्मारक फोटो एल्बम जो बाइडेन परिवार को उपहार स्वरूप भेंट किया था।
480 अमेरिकी डॉलर के ज्यादा की कीमत के गिफ्टों की करनी होती है घोषणा
इसके अलावा ब्रुनेई के सुल्तान से जो बाइडेन परिवार को 3,300 अमेरिकी डॉलर मूल्य का चांदी का कटोरा भेंट किया गया था। मंगोलियाई प्रधानमंत्री से जो बाइडेन परिवार को 3,495 अमेरिकी डॉलर मूल्य की मंगोल योद्धाओं की मूर्ति भेंट की गई थी। इजरायल के राष्ट्रपति से जो बाइडेन परिवार को 3,160 अमेरिकी डॉलर मूल्य की स्टर्लिंग चांदी की ट्रे भेंट की गई थी। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से जो बाइडेन परिवार को 2,400 अमेरिकी डॉलर मूल्य का एक कोलाज भेंट किया गया था। संघीय कानून के तहत 480 अमेरिकी डॉलर के ज्यादा की कीमत के गिफ्टों की करनी होती है घोषणा





