back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जो बाइडेन और कमला हैरिस ने भारत को मदद का आश्वासन दिया

वॉशिंगटन, 26 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारत को आश्वासन दिया है कि अमेरिका भारत को हर संभव मदद उपलब्ध कराएगा। इसमें मेडिकल और जीवन रक्षक उपकरण भी शामिल हैं। बाइडेन ने कहा कि जिस तरह भारत ने उन्हें जरूरत के समय में मदद भेजी थी उसी तरह हम जरूरत के समय में भारत को मदद देने के लिए दृढ़ हैं। कमला हैरिस ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिका कोरोना के संकट के समय में अतिरिक्त सहायता देने के लिए भारत के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम मदद के साथ-साथ भारत के लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं साथ ही उन सहासी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी प्रार्थना करते हैं जो लगातार बिना थके काम कर रहे हैं। डिप्टी सेक्रेट्री ऑफ स्टेट वेंडी शरमन इस मुद्दे पर भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंग्ला और भारत के राजदूत तरनजीत संधू के साथ संपर्क में हैं। इस कठिन समय में भारत अमेरिका के लोगों के साथ खड़ा है और वेंटिलेटर, खाद्य सामग्री और पीपीई किट उपलब्ध करा रहा है। इससे पहले रविवार को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल से बात की थी। इस दौरान व्हाइट हाउस ने घोषणा की थी कि भारत को मदद करने के लिए तत्काल मेडिकल उपकरण भेजेगा। भारतीय अमेरिकी समुदाय ने बाइडेन के इस कदम की सराहना की है। भारतीय अमेरिकी कांग्रेसमेन रोहित खन्ना ने भी बाइडेन की इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले पर बाइडेन प्रशासन की ओर से भारत को पीपीई किट, ऑक्सीजन और अऩ्य मेडिकल उपकरण मदद में देने की वह सराहना करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...