back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जापान में बर्फीली सड़क बनी हादसे की वजह! 50 से ज्यादा गाड़ियां टकराईं, 26 लोग घायल, कई गाड़ियां जलकर खाक

जापान में साल के अंत और नए साल की छुट्टियों की शुरुआत के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बर्फ से ढके एक्सप्रेसवे पर 50 से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जापान में साल के अंत और नए साल की छुट्टियों की शुरुआत के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बर्फ से ढके एक्सप्रेसवे पर 50 से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कहां और कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना गुनमा प्रांत के मिनाकामी शहर के पास एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सबसे पहले दो भारी ट्रकों की आपस में टक्कर हुई। इसके बाद सड़क पर जाम लग गया और पीछे से आ रहे वाहन बर्फीली सड़क पर समय रहते ब्रेक नहीं लगा सके। फिसलन इतनी ज्यादा थी कि एक के बाद एक वाहन टकराते चले गए और कुछ ही मिनटों में यह हादसा चेन एक्सीडेंट में बदल गया। प्रांतीय हाईवे पुलिस ने पुष्टि की है कि इस दुर्घटना में 50 से अधिक वाहन शामिल थे। हादसे के आखिरी चरण में स्थिति और भी गंभीर हो गई, जब कई गाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलती गई और एक दर्जन से ज्यादा वाहन इसकी चपेट में आ गए। दमकल विभाग को आग बुझाने में करीब सात घंटे लगे। कई गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

77 वर्षीय महिला की मौत, कई घायल

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में टोक्यो की 77 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 26 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सरकारी प्रसारक NHK के अनुसार, हादसे के बाद निगाता प्रांत के युज़ावा इंटरचेंज और गुनमा प्रांत के त्सुकियोनो इंटरचेंज के बीच एक्सप्रेसवे को दोनों दिशाओं से बंद कर दिया गया। जले वाहनों और मलबे को हटाने तथा जांच पूरी होने तक रास्ता बंद रहा। फिलहाल सड़क खोलने को लेकर कोई आधिकारिक समय नहीं बताया गया है। हादसे में फंसे एक 60 वर्षीय ट्रक चालक ने बताया कि सामने चल रही कार को बचाने के लिए उसे अचानक स्टेयरिंग मोड़नी पड़ी, जिससे उसका ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। उसके बाद पीछे से लगातार टक्करों की आवाजें आने लगीं। बर्फ के कारण वाहन पर नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो चुका था और उस वक्त जान बचाना मुश्किल हो गया था। यह हादसा एक बार फिर दिखाता है कि बर्फीली सड़कों पर जरा सी चूक भी कितनी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

जापान से PM मोदी का जिनपिंग को मैसेज! आतंकवाद से लेकर इन मुद्दो पर प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से हुई चर्चा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान यात्रा के दौरान कहा कि भारत और चीन को मिलकर काम करना चाहिए ताकि दुनिया की...
spot_img

Latest Stories

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵