back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस्लामाबाद मेडिकल कॉलेज ने वैलेंटाइन डे के दिन सभी छात्राओं के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य किया

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के इस्लामाबाद इंटरनेशनल मेडिकल कॉलेज ने निर्देश जारी करते हुए सभी छात्राओं के लिए वेलैंटाइन डे पर हिजाब पहनना और छात्रों के लिए नमाज के समय पहनी जाने वाली सफेद टोपी पहनना अनिवार्य कर दिया है। फ्राइडे टाइम्स के मुताबिक मेडिकल कॉलेज ने छात्र और छात्राओं के बीच हर समय दो मीटर की दूरी बनाये रखने का भी निर्देश जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार,कॉलेज ने छात्रों को वैलेंटाइन डे मनाने और युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल होने से मना किया है। कॉलेज के मुताबिक यूनिवर्सिटी के ड्र्रेस कोर्ड के अनुसार सभी छात्राओं को हिजाब पहने रहना है, जिससे उनका सिर,गर्दन और सीना ढंका हो। सभी छात्र सफेद टोपी पहनेंगे। कॉलेज का कहना है कि 20 कर्मचारी वैलेंटाइन डे के दिन परिसर में गश्त करते रहेंगे। जो भी लोग इन नियमों का उल्लंघन करते पाये जायेंगे, उन पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...