back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इराक: अमेरिका की सेना ने देश छोड़ने की समय सीमा नहीं बढ़ाई

बगदाद, 21 नवंबर (आईएएनएस)। इराक ने इन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया कि अमेरिका ने इराक में अपनी सैन्य उपस्थिति की अवधि को 31 दिसंबर से आगे बढ़ा दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार इराकी ज्वाइंट ऑपरेशंस कमांड के प्रवक्ता तहसीन अल-खफाजी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि इराक से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की समय सीमा बढ़ाने की खबरें गलत हैं और 31 दिसंबर को अमेरिकी लड़ाकू सैनिकों के निर्धारित निकासी को नहीं बदला गया है। अल-खफाजी ने समझाया कि लड़ाकू सैनिकों के जाने के बाद इराक और अमेरिका के बीच सहयोग इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह के खिलाफ प्रशिक्षण खुफिया क्षेत्रों में होगा। प्रवक्ता की टिप्पणी मीडिया रिपोटरें के बाद आई जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी लड़ाकू बल इराक और सीरिया को इस तर्क के बावजूद नहीं छोड़ेंगे कि वाशिंगटन को अपनी त्वरित अफगानिस्तान वापसी के बाद मध्य पूर्व से अलग हो जाना चाहिए। अमेरिका और इराक ने जुलाई में रणनीतिक वार्ता का एक सत्र आयोजित किया, जिसके दौरान दोनों देश 31 दिसंबर की समय सीमा तक इराक से सभी अमेरिकी लड़ाकू सैनिकों को वापस लेने पर सहमत हुए। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या अमेरिका में भी घर-घर होती है LPG सिलेंडर की डिलीवरी? जानिए भारत से कितना अलग है रसोई गैस का सिस्टम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में रसोई गैस का मतलब आमतौर पर लाल रंग का LPG सिलेंडर होता है, जिसे खत्म होने पर बुक...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...