back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बौद्धिक संपदा और युवा : भविष्य के निर्माता

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व बौद्धिक संपदा दिवस विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा 26 अप्रैल, 2001 को स्थापित किया गया था और हर साल 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस के रूप में नामित करने का निर्णय लिया गया था। इस दिवस की स्थापना का उद्देश्य है ज्ञान का सम्मान करने, विज्ञान की वकालत करने और दुनिया भर में बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा करने के लिए जागरूकता को बढ़ावा देना और एक कानूनी वातावरण बनाना, जो ज्ञान नवाचार को प्रोत्साहित करता है। इस वर्ष विश्व बौद्धिक संपदा दिवस की थीम है बौद्धिक संपदा और युवा : बेहतर भविष्य के लिए नवाचार करना। हाल के वर्षो में चीन बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण को बहुत महत्व देता है, और सरकार से लेकर अकादमिक और व्यापारिक जगत तक बौद्धिक संपदा संरक्षण की लगातार जागरूकता बढ़ाई जा रही है। बौद्धिक संपदा अधिकारों के बारे में नीतियों को तैयार करने, निवेश करने और संबंधित कानूनों का कार्यान्वयन करने में भी लगातार मजबूत किया जा रहा है। साथ ही, चीन बौद्धिक संपदा को परिणामों में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है और एक नवाचार पारिस्थितिकी की व्यवस्था का निर्माण कर रहा है, जिसके अच्छे परिणाम प्राप्त हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, चीन साल 2021 ग्लोबल नवाचार सूचकांक में न केवल 12वें स्थान पर है, बल्कि पेटेंट ट्रेडमार्क और नई किस्मों के आवेदनों की संख्या में भी दुनिया में पहले स्थान पर है। चीन के नवाचार ने एक मजबूत विकास प्रवृत्ति दिखाई है और चीन के व्यवहार और अभ्यास ने अपने और अन्य विकासशील देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान किए हैं। गौरतलब है कि बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में युवा विशेष रूप से महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। आज के युवा डिजिटल नागरिक हैं। वे मोबाइल फोन और इंटरनेट युग में बड़े हुए हैं, इसलिए वे अब तक की सबसे बड़ी उद्यमिता वाली भावना, सबसे ज्यादा अभिनव और सबसे अधिक रचनात्मक शक्ति वाली पीढ़ी हैं। विश्व बौद्धिक संपदा दिवस युवाओं के लिए एक अवसर प्रदान करता है, यानी बौद्धिक संपदा उनके विचारों को साकार करने, आय प्राप्त करने, रोजगार सृजित करने और उनके आसपास पर सकारात्मक प्रभाव डालने में मदद कर सकती है। युवा भविष्य के अन्वेषक, निर्माता और उद्यमी हैं। दुनिया के हर क्षेत्र में युवा अपनी रचनात्मकता और बुद्धि का उपयोग करते हुए बदलाव लाने और बेहतर भविष्य की राह बनाने के लिए काम कर रहे हैं। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵