back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तुर्की में इनडोर मास्क लगाना अब अनिवार्य नहीं

अंकारा, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। तुर्की में अब बंद जगहों पर फेस मास्क लगाना अनिवार्य नहीं है क्योंकि कोरोना महामारी अब बड़ा खतरा नहीं है। ये जानकारी राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने दी। देश के कोरोनावायरस विज्ञान बोर्ड की बैठक के बाद मंगलवार को एर्दोगन ने संवाददाताओं से कहा, बंद स्थानों में मास्क का इस्तेमाल करने की अनिवार्यता पूरी तरह से हटा ली गई है क्योंकि कोरोना महामारी अब एक बड़ा खतरा नहीं है। हालांकि, सार्वजनिक परिवहन और अस्पतालों में अनिवार्य मास्क का इस्तेमाल तब तक जारी रहेगा जब तक कि रोजाना कोरोना मामलों की संख्या 1,000 से कम न हो जाए। राष्ट्रपति ने कहा कि विज्ञान बोर्ड ने सिफारिश की है कि 65 वर्ष से अधिक आयु के या गंभीर बीमारियों वाले लोग मास्क का इस्तेमाल जारी रखें। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के रोजाना सामने आ रहे कोरोना मामलों में पिछले महीनों में तेजी से गिरावट आई है, जिसमें कोरोना के सिर्फ 2,604 नए मामले सामने आए और 15 मौतें हुई हैं। जनवरी 2021 में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान के बाद से तुर्की ने 14.74 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीकों की डोज दी है। अंकारा 2021 से धीरे-धीरे कोरोनावायरस से संबंधित प्रतिबंधों में ढील दे रहा है। जनवरी 2022 में, सरकार ने स्क्रीनिंग उद्देश्यों के लिए और कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के करीबी संपर्कों के लिए पीसीआर टेस्ट की आवश्यकता को समाप्त कर दिया। सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले गैर-टीकाकरण वाले व्यक्तियों के टेस्ट की आवश्यकता को भी रद्द कर दिया गया और कोरोना मरीजों के लिए क्वारंटीन के समय को घटाकर 7 दिन कर दिया गया। तुर्की ने मार्च में आउटडोर मास्क पहनने का जनादेश हटा लिया था। –आईएएनएस एसएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...