
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जी 20 सम्मेलन में भाग लेने नई दिल्ली आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बेटे कीसेंग पैनरेपए और बहू ने आज ताज का दीदार किया। बारिश के फुहारों के बीच दोनों ने ताजमहल की खूबसूरती देखी। संगमरमर पर उकेरीं आकृतियों को छूकर महसूस किया। ताजमहल के मुख्य गुंबद से यमुना की खूबसूरती देखी। दोनों शाही मस्जिद से स्मारक का हर कोना देखा और अभिभूत हुए।
मुमताज और शाहजहां की कब्र देखी
जी 20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों का ताजमहल आना आज से शुरू हो गया है। इसी क्रम में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बेटे कीसेंग पैनरेपए और बहू प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के साथ ताजमहल देखे। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को ताजमहल में प्रवेश कराया गया। दोनों ने ताज की स्थापत्य कला, शाहजहां और मुमताज का इतिहास भी जाना। उन्होंने मुख्य गुंबद पर मुमताज और शाहजहां की कब्र देखी। ताजमहल के आगे फोटोग्राफी भी कराई।
शुक्रवार को ताज की कराई गई थी रंगाई-पुताई
राष्ट्राध्यक्षों और उनकी टीम के ताजमहल देखने की संभावना के मद्देनजर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने शुक्रवार को ताजमहल में साफ-सफाई और रंगाई-पुताई कराई थी। ताजमहल के सेंट्रल टैंक और नहर के साथ मस्जिद के टैंक में पानी बदला गया। नहर और सेंट्रल टैंक में नीले रंग का पेंट करने के बाद स्वच्छ पानी भरा गया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in