INDVsENG: धर्मशाला टेस्ट में भारत काफी मजबूत, 477 रनों पर ऑलआउट, इतने रनों की लीड

INDVsENG 5th Test Day 3 Live: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला मैदान पर जारी है। आज मैच का तीसरा दिन है और भारतीय टीम मजबूत है।
रन लेते कुलदीप और बुमराह।
रन लेते कुलदीप और बुमराह।@BCCI एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला मैदान पर जारी है। आज मैच का तीसरा दिन है और भारतीय टीम मजबूत है। भारत से यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत की थी। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली। इससे भारत का स्कोर 477 हो गया है। मैच में भारत के करीब-करीब सभी बल्लेबाजों ने अच्छा योगदान दिया है। इस कारण भारत के पास 259 रनों की लीड है। यहां से टीम को मैच जीतने में अधिक मुश्किल नहीं होगी।

कुलदीप और जसप्रीत नाबाद

फिलहाल क्रीच पर कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह हैं। दोनों की बल्लेबाजी जारी है। इन्होंने टीम को दूसरे दिन अच्छे से संभाला। दरअसल, टीम और अधिक मजबूत स्थिति में होती, लेकिन दोनों सेट बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल बैक-टू-बैक आउट हो गए। पहले बेन स्टोक्स ने रोहित को बोल्ड किया, फिर जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को बोल्ड कर दिया। इसके बाद सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को बेहतर तरीके से संभाला। इससे इंग्लैंड के 218 रनों के जवाब में भारत ने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है।

5 बल्लेबाजों ने किया 50 प्लस स्कोर

भारत की पहली पारी में 5 बल्लेबाजों ने 50 प्लस स्कोर किया है। सभी खिलाड़ियों के योगदान से भारत काफी मजबूत स्थिति में है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 473/8 है। कुलदीप 30 रन, जसप्रीत बुमराह 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इन बल्लेबाजों ने किया 50 प्लस स्कोर

ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 58 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। रोहित और जायसवाल के बीच शतकीय साझेदारी हुई थी। इसके बाद शुभमन गिल आए थे। फिर रोहित और शुभमन गिल के बीच भी 171 रनों की साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। फिर सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल पहुंचे। दोनों खिलाड़ियों के बीच भी अच्छा तालमेल दिखा। दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम के स्कोर को विशाल करने में में अहम भूमिका निभाई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in