back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दक्षिण कोरिया में 2 मई से आउटडोर में मास्क लगाना जरूरी नहीं

सियोल, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में अब 2 मई से आउटडोर में मास्क पहनना जरूरी नहीं होगा। प्रधानमंत्री किम बू-क्यूम ने शुक्रवार को कहा, हालांकि लोगों को 50 या इससे अधिक लोगों की सभा में मास्क पहनना होगा। योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, देश में पिछले हफ्ते अधिकांश प्रतिबंधों को खत्म करने के बाद ये निर्णय आया है, जो पूर्व-महामारी की सामान्य स्थिति में लौटने के प्रयास के तहत हैं। किम ने सियोल में एक कोविड -19 प्रतिक्रिया बैठक के दौरान कहा कि हालांकि चिंताएं थीं, हमने लोगों की परेशानी और हताशा को नजरअंदाज नहीं करने का फैसला किया क्योंकि उन्हें अकेले टहलने और परिवार के साथ यात्रा के दौरान भी अपने मास्क उतारने की अनुमति नहीं थी। मास्क का उपयोग अक्टूबर 2020 से लागू है। वर्तमान में, बाहर मास्क नहीं पहनने वालों पर जुमार्ना लगाया जा सकता है। किम ने कहा कि अनिवार्य नियम अभी भी 50 या अधिक लोगों के बाहरी समारोहों पर लागू होता है। उन लोगों के लिए भी मास्क पहनने की अत्यधिक अनुशंसा की जाती है जो कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए हैं या संक्रमण के उच्च जोखिम में हैं। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...