back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इमरान खान ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आईएमएफ से बोला झूठ

इस्लामाबाद, 5 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से झूठ बोलने का आरोप लगाया है। समा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इस्माइल ने कहा कि इमरान खान की सरकार ने आईएमएफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर 17 प्रतिशत सामान्य बिक्री कर (जीएसटी) और 30 पीकेआर लेवी (पाकिस्तानी रूपया) लगाने का वादा किया था। उन्होंने कहा, पीटीआई सरकार ने आईएमएफ से वादा किया था कि वह पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर होने वाले नुकसान नहीं झेलेगी। लेकिन आज देश को डीजल पर 70 पीकेआर का नुकसान हो रहा है। समा टीवी ने इस्माइल के हवाले से कहा, पीटीआई सरकार द्वारा आईएमएफ को किए गए दावे के अनुसार, पेट्रोल की कीमत 150 पीकेआर नहीं ब्लकि 295 पीकेआर होनी चाहिए थी। इस्माइल ने कहा कि पाकिस्तान में इन दिनों हो रही बिजली की कटौती पिछली सरकार की अक्षमता का कारण है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के शासन तक 7500 मेगावाट क्षमता वाले बिजली घर बंद रहे। इस्माइल ने कहा, फर्नेस ऑयल या गैस की कमी के कारण 5500 मेगावाट क्षमता वाले बिजली घरों को बंद कर दिया गया। 2000 मेगावाट बिजली घर बंद थे क्योंकि उनका रखरखाव समय पर नहीं किया गया और उनके पास कोई स्पेयर पार्ट्स भी नहीं थे। वित्त मंत्री ने पीटीआई सरकार पर अत्यधिक उधारी और महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...