import-and-export-of-goods-and-services-in-china-increased-by-15-percent-from-january-to-february
import-and-export-of-goods-and-services-in-china-increased-by-15-percent-from-january-to-february

जनवरी से फरवरी तक चीन में वस्तुओं और सेवाओं में आयात-निर्यात में 15 प्रतिशत की वृद्धि

बीजिंग, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के विदेशी मुद्रा प्रशासन ब्यूरो के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, इस जनवरी से फरवरी तक चीन में वस्तुओं और सेवाओं में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के आयात और निर्यात का पैमाना 68.13 खरब चीनी युआन पहुंचा, जिसमें पिछली अवधि की तुलना में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उनमें से वस्तु व्यापार के निर्यात की कुल राशि 32.32 खरब युआन है, जबकि आयात की कुल राशि 26.84 खरब युआन है। इस तरह माल व्यापार अधिशेष की कुल राशि 5.49 खरब युआन पहुंची है। साथ ही सेवा व्यापार के निर्यात की कुल राशि 4.11 खरब युआन है, जबकि आयात की कुल राशि 4.86 खरब युआन है। सेवा व्यापार घाटा की कुल राशि 74.9 अरब युआन है। सेवा व्यापार की मुख्य वस्तुओं में से परिवहन सेवाओं के आयात-निर्यात का पैमाना 3.47 खरब युआन पहुंचा, अन्य वाणिज्यिक सेवाओं के आयात-निर्यात का पैमाना 1.57 खरब युआन पहुंचा, यात्रा सेवाओं के आयात-निर्यात का पैमाना 1.5 खरब युआन रहा और दूरसंचार, कंप्यूटर व सूचना सेवाओं के आयात-निर्यात का पैमाना 1 खरब युआन है। अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में वर्ष 2022 जनवरी से फरवरी तक वस्तुओं और सेवाओं में चीन के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार ने 5.73 खरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात और 4.99 खरब डॉलर का आयात किया। जिससे माल और सेवा व्यापार अधिशेष की कुल राशि 74.5 खरब युआन पहुंची है। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in