back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईएमएफ रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच 140 से अधिक अर्थव्यवस्थाओं का पूवार्नुमान घटाएगा

वाशिंगटन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रमुख ने कहा है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच वो अपने वैश्विक विकास पूवार्नुमान को संशोधित करेगा। उसके इस कदम से 143 देशों की अर्थव्यवस्थाओं की रैकिंग नीचे जा सकती है। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉजीर्वा ने आईएमएफ और विश्व बैंक की अगले सप्ताह होने वाली बैठक से पहले दिए बयान में कहा, इसे सीधे शब्दों में कहें तो हम एक संकट का सामना कर रहे हैं। पिछले सात हफ्तों में, दुनिया ने बड़े संकट का अनुभव किया है। पहले महामारी और फिर युद्ध। पिछले दो सालों में हमने जो प्रगति की है, इस संकट ने उसे खत्म कर दिया है। जनवरी में जारी अपनी वल्र्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के मुताबिक, आईएमएफ ने पहले ही 2022 के वैश्विक विकास अनुमान को 0.5 प्रतिशत अंक से घटाकर 4.4 प्रतिशत कर दिया है, क्योंकि अर्थव्यवस्थाएं लगातार उच्च मुद्रास्फीति, रिकॉर्ड ऋण और अनिश्चितता से जूझ रही हैं। आईएमएफ प्रमुख ने उल्लेख किया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष ने आर्थिक तौर पर भारी नुकसान पहुंचाया है। ऊर्जा और खाद्य कीमतों को बढ़ा दिया है। यही नहीं, मुद्रास्फीति भी बढ़ गई है, जिससे लाखों परिवारों को नुकसान पहुंचा है, खासकर उन्हें जो पहले से ही कम आय और उच्च कीमतों से जूझ रहे थे। जॉजीर्वा ने कहा, परिणामस्वरूप, हम 2022 और 2023 दोनों के लिए वैश्विक विकास और गिरावट का अनुमान लगा रहे हैं। आपको बता दें कि आईएमएफ अगले मंगलवार, 19 अप्रैल को अपना विश्व आर्थिक आउटलुक जारी करेगा। आईएमएफ प्रमुख ने कहा, हमारी प्राथमिकताएं यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करना, महामारी का सामना करना और मुद्रास्फीति और ऋण से निपटना है। जॉजीर्वा ने कहा कि बढ़ती मुद्रास्फीति की स्थिति में, केंद्रीय बैंकों को निर्णायक रूप से कार्य करना चाहिए। ताकि कई चुनौतियों से निपटा जा सके। इसमें ऋण परिपक्वता बढ़ाने और विनिमय दर लचीलेपन का उपयोग करने से लेकर विदेशी मुद्रा हस्तक्षेप और पूंजी प्रवाह प्रबंधन जैसे उपाय शामिल है। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

दुनिया में बजा भारत के UPI का डंका, IMF ने भी की तारीफ , कहा- फास्ट पेमेंट सिस्टम में बना ग्लोबल लीडर

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज देश में यूपीआई (UPI) के जरिए भुगतान इतना आम हो गया है कि लोग चाय का पेमेंट...
spot_img

Latest Stories

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...