back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ड्रेस से लेकर आलीशान लाइफस्टाइल तक, जानिए डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया की कुल कितनी है नेटवर्थ

डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप अमेरिका की फर्स्ट वूमेन है और करोड़ों की संपत्ति की मालिक भी है। मेलानिया डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी है। ऐसे में जानते है कि, मेलानिया की कुछ नेटवर्थ कितनी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । स्लोवेनिया में जन्मी मॉडल से अमेरिका की फर्स्ट लेडी बनीं मेलानिया ट्रंप की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं। फैशन की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से विवाह किया और व्हाइट हाउस की शोभा बनीं। करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, मेलानिया हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।

फैशन और बिजनेस में पहचान बना चुकीं मेलानिया ट्रंप ना सिर्फ अमेरिका की फर्स्ट लेडी हैं, बल्कि करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी हैं। इसके अलावा उनकी लाइफ स्टाइल भी काफी चर्चा में रहती है। ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं की डोनाल्ड ट्रंप की वाइफ की नेटवर्क कितनी है।

मेलानिया ट्रंप की पर्सनल लाइफ 

डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप अमेरिका की फर्स्ट लेडी और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। 1998 में ट्रंप से मुलाकात के बाद मेलानिया ने 2005 में शादी की। वह ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं और दोनों का एक बेटा बैरन ट्रंप है।

लग्जरी कारों और महंगी घडि़यों का शौक 

अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को लग्जरी लाइफस्टाइल बेहद पसंद है। उनके पास रोल्स-रॉयस, मर्सिडीज और रेंज रोवर जैसी महंगी कारें हैं। साथ ही रोलेक्स, कार्टियर और पाटेक फिलिप ब्रांड की घड़ियों और ज्वेलरी का शानदार कलेक्शन भी है। मेलानिया का अपना ज्वेलरी बिजनेस भी है।

मेलानिया की नेटवर्थ और कमाई 

2025 में मेलानिया ट्रंप की कुल संपत्ति करीब 70 मिलियन डॉलर आँकी गई है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अप्रैल 2024 में लॉग कैबिन रिपब्लिकन्स के एक कार्यक्रम से 2,37,500 डॉलर कमाए। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल ट्रेडिंग कार्ड (NFT) के लाइसेंसिंग सौदों से 3,30,000 डॉलर की कमाई भी की है। मेलानिया आज भी अपने लग्जरी ब्रांड और डिजिटल वेंचर्स से अच्छी-खासी कमाई कर रही हैं।

मेलानिया ट्रंप की कमाई का दायरा फैशन से लेकर क्रिप्टोकरेंसी तक फैला है। उनके बिजनेस Melania Marks Accessories और 2010 में लॉन्च की गई Melania Timepieces & Jewelry ब्रांड ने उनकी संपत्ति बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। मेलानिया ने अपनी वेबसाइट पर कस्टम ज्वेलरी और NFT बेचकर भी अच्छा मुनाफा कमाया।

जनवरी 2025 में उन्होंने अपना क्रिप्टो प्रोजेक्ट $Melania Coin लॉन्च किया, जिसका मार्केट वैल्यू 367 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया। इतना ही नहीं, मेलानिया ने रियल एस्टेट में भी बड़ा निवेश किया है। उन्होंने न्यूयॉर्क के ट्रंप टावर, मैनहैटन में एक अपार्टमेंट 1.5 बिलियन डॉलर में खरीदा, जो उनकी संपत्ति में शानदार इजाफा करता है।

मेलानिया की किताब और सियासी कॅरियर  

मेलानिया ट्रंप ने अपने जीवन पर आधारित “MELANIA” नामक एक किताब भी लिखी, जो न्यूयॉर्क टाइम्स और अमेज़न पर बेस्ट सेलर रही। इस आत्मकथात्मक पुस्तक में उन्होंने अपने निजी जीवन, मॉडलिंग करियर, और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने रिश्तों को खुलकर साझा किया। 

किताब में व्हाइट हाउस के अनुभवों से लेकर एक फर्स्ट लेडी बनने तक की उनकी यात्रा को गहराई से पेश किया गया है, जिसने पाठकों को काफी आकर्षित किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने उठाया बड़ा कदम, दुनिया भर के आयात पर 10% नया शुल्क किया लागू

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका की न्यायपालिका से झटका मिलने के तुरंत बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी व्यापार नीति को लेकर सख्त रुख...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...