नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इमरान खान को 2023 से Adiala Jail रावलपिंडी, पाकिस्तान में बंद किया गया है। लेकिन पिछले 3-4 हफ्तों से उनके परिवार यानी बहनों का कहना है कि उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। बहनों तथा समर्थकों का आरोप है कि जेल प्रशासन हर बार मिलना कर रहा है, चाहे कोर्ट की अनुमति मिली हो या न जेल प्रशासन या सरकार की तरफ से अभी तक उनकी सही स्वास्थ्य या लोकेशन को लेकर कोई सार्वजनिक, भरोसेमंद पुष्टि नहीं मिली है। इसलिए कहना मुश्किल है कि सब ठीक है। जिस तरह से संपर्क अवरुद्ध है और जानकारी सीमित है, उससे सवाल खड़े होते हैं।
परिवार व समर्थकों की चिंता: क्या कह रही हैं बहन
अफगान मीडिया और कुछ अन्य मीडिया आउटलेट्स ने दावा किया है कि इमरान खान की जेल में हत्या हो चुकी है। इन रिपोर्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हुई। कई लोग, समर्थक और विरोधी सभी इस दावे की पुष्टि मांगने लगे। लेकिन, सरकार जेल प्रशासन ने इसे अफवाह करार दिया है। उन्होंने कहा है कि यह झूठा दावा है, और इमरान खान सुरक्षित हैं। इस बीच, उनकी बहनों का यह कहना है कि किसी भी डॉक्टर, वकील या परिवार के सदस्य को उनसे मिलने नहीं दिया गया है इसलिए मौत या हत्या की खबरों की पुष्टि करना मुश्किल हो रहा है। मौत या हत्या की अफवाह फिलहाल सिर्फ दावा है, और इसका कोई विश्वसनीय, स्वतंत्र सबूत सार्वजनिक नहीं हुआ है। इसलिए इस खबर को सच मानना अभी समय आने पर ही संभव है। इमरान खान की बहनें नोरीन खान, अलीमा खान व एक अन्य पिछले 3 हफ्तों से उनसे मिलने नहीं पा रही हैं। जब वे जेल गईं, तो आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं को “बाल पकड़कर घसीटकर” बाहर निकाला। बहनों ने पंजाब के IGP पुलिस प्रमुख को शिकायत दी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि अगर इमरान की सेहत ठीक है, तो कम-से-कम परिवार को उनसे मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए। जेल के बाहर उनके समर्थकों और पार्टी के लोगों ने प्रदर्शन व धरने भी शुरू कर दिए हैं।





