पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ को कराची में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को कराची के छावनी क्षेत्र में मंगलवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इसके लिए विमान से पार्थिव शरीर को कराची लाया जा चुका गया है।
Pervez Musharraf
Pervez Musharrafsocial media

कराची, एजेंसी। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल (रिटायर्ड) परवेज मुशर्रफ को मंगलवार को कराची के छावनी में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उन्होंने रविवार को दुबई के अमेरिकन अस्पताल में 79 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली थी। वह लंबे समय से बीमार थे।

स्पेशल विमान से पहुंचा पार्थिव शरीर

 मुशर्रफ का दुबई में ‘एमाइलॉयडोसिस’ का इलाज चल रहा था। पाकिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि दुबई से एक स्पेशल विमान उनका पार्थिव शरीर लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। यहां से राष्ट्रपति के पार्थिव शरीर को मलीर (छावनी क्षेत्र) ले जाया गया।

 कराची के छावनी क्षेत्र में किया जाएगा दफन

अधिकारियों ने बताया कि छावनी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। उन्हें कराची के ओल्ड आर्मी ग्रेवयार्ड में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। परवेज मुशर्रफ की पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के सूचना सचिव ने कहा है दोपहर पौने दो बजे मलीर छावनी के गुलमोहर पोलो ग्राउंड में नमाज ए-जनाजा पढ़ी जाएगी। बता दें कि मुशर्रफ 2016 से दुबई में रह रहे थे।

 दिल्ली में जन्मे थे परवेज

मुशर्रफ की मां को दुबई में और उनके पिता को कराची में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। कारगिल युद्ध में भारत से मिली विफलता के बाद सैन्य तानाशाह मुशर्रफ ने 1999 में तख्तापलट कर तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अपदस्थ कर दिया था। मुशर्रफ 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। मुशर्रफ का जन्म 1943 में दिल्ली के दरियागंज में हुआ था। भारत के विभाजन के बाद 1947 में उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in