back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यूजीलैंड में कोविड ओमिक्रॉन बीए 4 वेरिएंट का पहला मामला मिला

वेलिंगटन, 1 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने सीमा पर ओमिक्रॉन बीए 4 वेरिएंट का पहला मामला दर्ज किया। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति जो हाल ही में विदेश से न्यूजीलैंड की यात्रा कर चुका है, उसमें ओमिक्रॉन बीए 4 वेरिएंट होने की पुष्टि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह न्यूजीलैंड में इस वेरिएंट का पहला मामला है। ओमिक्रॉन के दो अन्य प्रकार, बीए 2.12.1 और बीए 2.12.2, अप्रैल में विदेश से आने वाले दो नागरिकों में भी पाए गए हैं। इसके अलावा मंत्रालय के अनुसार, सप्ताह में न्यूजीलैंड की सीमा पर कोविड-19 के 138 नए मामले सामने आए। देश ने महामारी की शुरूआत के बाद से 707 मौतों के साथ 9,33,464 पुष्ट मामले दर्ज किए हैं। –आईएएनएस एचएमए/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵