firing-in-california-4-people-killed-
firing-in-california-4-people-killed-

कैलीफोर्निया में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत .........

सुप्रभा सक्सेना लॉस एंजिल्स, 01 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका में कैलीफोर्निया के ऑरेंज शहर में बुधवार शाम को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई । मरनेवालों में एक बच्चा भी शामिल है। इस मामले में संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऑरेंज शहर की पुलिस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इस घटना की जानकारी दी। उसके मुताबिक, स्थानीय समय के अनुसार यह घटना शाम 5:30 बजे की है। वहां सात बजे तक स्थिति सामान्य हो गई थी। गवर्नर गैवन न्यूजम ने इसको दिल दहलाने वाली घटना बताया है। साथ ही पीड़ितों के परिवार के प्रति संवेदना जताई है। पुलिस लेफ्टिनेंट जेनिफर अमात ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस की गोली से संदिग्ध व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना इमारत के दूसरे माले पर हुई है। हालांकि गोलीबारी के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया। उल्लेखनीय है कि पिछले दो हफ्तों में अमेरिका में यह गोलीबारी की तीसरी बड़ी घटना है। इसके पहले 16 मार्च को एटलांटा में हुई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत हो गई थी। 22 मार्च को भी कोलोराडो के बोल्डर में सुपरबाजार में गोलीबारी से 10 लोगों की मौत हो गई थी।

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in