
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड इस वर्ल्ड कप में बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है। अफगानिस्तान से हारने के बाद आज टीम साउथ अफ्रीका से बुरी तरह हार गई। साउथ अफ्रीका से इंग्लैंड 229 रनों से हरा है, जो वर्ल्ड कप के इतिहास में इस टीम की सबसे बड़ी हार है। ओवरऑल वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से यह 7वीं सबसे बड़ी हार है। यह शर्मनाक हार इंग्लैंड को तब मिली, जब टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी बेन स्टोक्स की मैच में वापसी हुई थी।पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर खेलकर 399 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम 22 ओवर खेलकर 170 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।
वनडे क्रिकेट में भी इंग्लैंड की ऐतिहासिक
वनडे क्रिकेट में भी इंग्लैंड की यह रनों से लिहाज से सबसे बड़ी हार है। मैच में साउथ अफ्रीका के लिए पहले खेलते हुए रीजा हेंड्रिक्स ने 85, रासी वान दर डूसेन ने 60, हेनरिक क्लासेन ने 109 और मार्को यान्सन ने नाबाद 75 रन जड़े। साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 400 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड की पूरी टीम 170 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड के 9 विकेट गिरे। गेंदबाजी में चोटिल रीस टॉप्ली बल्लेबाजी करने नहीं आए।
वनडे वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी हार
अफगानिस्तान- 275 रनों से ऑस्ट्रेलिया ने हराया, वर्ष 2015
बरमूडा- 257 रनों से भारत ने हराया, वर्ष 2007
वेस्टइंडीज- 257 रनों से साउथ अफ्रीका ने हराया, वर्ष 2015
नामीबिया- 256 रनों से ऑस्ट्रेलिया ने हराया, वर्ष 2003
बरमूडा- 243 रनों से श्रीलंका ने हराया, वर्ष 2007
नीदरलैंड- 231 रनों से साउथ अफ्रीका ने हराया, वर्ष 2011
इंग्लैंड- 229 रनों से साउथ अफ्रीका ने हराया, वर्ष 2023
इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार (वनडे)
229 रन बनाम साउथ अफ्रीका, वर्ष 2023
221 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, वर्ष 2022
219 रन बनाम श्रीलंका, वर्ष 2018
165 रन बनाम वेस्टइंडीज, वर्ष 1994
165 रन बनाम पाकिस्तान, वर्ष 2005
नहीं चला कोई इंग्लैंड को कोई भी बल्लेबाज
मैच में इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। टॉप-6 में सबसे अधिक हैरी ब्रूक 17 रन बनाए। जोस बटलर ने 15 रन, जॉनी बेयरस्टो ने 10 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। बेन स्टोक्स की इस वर्ल्ड कप में वापसी हुई और वह पहला मैच खेलते हुए सिर्फ 5 रन बना पाए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in