back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एससीओ प्रदर्शन क्षेत्र में चीन में रूसी केंद्र का निर्माण शुरू

बीजिंग, 29 नवंबर (आईएएनएस)। शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) के प्रदर्शन क्षेत्र, एससीओ विकास समूह और पॉवर चाइना समूह ने 28 नवंबर को पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के छिंगताओ शहर में चीन में रूस केंद्र परियोजना की सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए, जाहिर है कि चीन में रूस केंद्र का निर्माण औपचारिक तौर पर शुरू हुआ। चीन में रूस केंद्र एससीए प्रदर्शन क्षेत्र के मुख्य क्षेत्र में स्थित है, जिसके निर्माण के लिए करीब 2 अरब युआन का कुल निवेश होगा, निर्माण क्षेत्रफल लगभग 2 लाख वर्ग मीटर है। यह चीन और रूस के बीच स्थानीय निवेश सहयोग के लिए एक सूचना मुख्यालय, चीन में रूसी कंपनियों के लिए एक केंद्रित स्थल और चीन-रूसी सांस्कृतिक पर्यटन और तकनीकी सहयोग के लिए एक नया मंच और पुल तैयार करेगा। बता दें कि एससीओ प्रदर्शन क्षेत्र के निर्माण को अब दो साल हो चुके हैं, जिसने निवेश, व्यापार और संस्कृति के क्षेत्र में रूस के साथ विविध सहयोग हासिल किया है। प्रदर्शन केंद्र की प्रबंधन समिति के उप निदेशक मंग छिंगशंग ने कहा कि रूस केंद्र एससीओ प्रदर्शन क्षेत्र में निवेश और व्यापार वातावरण का अनुकूलन करेगा, प्रदर्शन क्षेत्र में रूसी कंपनियों के प्रवेश को आकर्षित करेगा, रूस के साथ औद्योगिक संपर्क मजबूत करेगा और चीन में नए विकास पैटर्न की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण मंच बनाएगा। मंग छिंगशंग के मुताबिक, एससीओ प्रदर्शन क्षेत्र चीन में रूस केंद्र के निर्माण से लाभ उठाते हुए एससीओ देशों तथा बेल्ट एंड रोड से जुड़े देशों के साथ सहयोग के दायरे का और विस्तार करेगा, ताकि एससीओ प्रदर्शन क्षेत्र में बेल्ट एंड रोड अंतरराष्ट्रीय सहयोग का नया मंच स्थापित किया जा सके। ( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग ) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...