back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मिस्र में चीन की सहायता वाली वैक्सीन कोल्ड स्टोरेज परियोजना का निर्माण शुरू

बीजिंग, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। मिस्र स्थित चीनी दूतावास की 16 अप्रैल की खबर के अनुसार, मिस्र में चीनी सिनोवैक कंपनी की सहायता वाली वैक्सीन कोल्ड स्टोरेज परियोजना की शुभारंभ रस्म 14 अप्रैल को आयोजित हुई। चीनी राजदूत ल्याओ लीछ्यांग और मिस्र के उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान मंत्री जाफर ने इस रस्म में भाग लिया। ल्याओ लीछ्यांग ने कहा कि इस परियोजना की सफल शुरुआत चीन-मिस्र महामारी विरोधी सहयोग के लिए एक और ऐतिहासिक क्षण है। कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद से, चीन और मिस्र हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर महामारी से लड़ते हैं और दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपयोगी सहयोग किया है, जिससे दोनों देशों के बीच पारंपरिक दोस्ती और राजनीतिक आपसी विश्वास को गहरा किया गया और महामारी से लड़ने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग का मॉडल स्थापित किया गया। ल्याओ लीछ्यांग ने यह भी कहा कि चीनी सिनोवैक कंपनी की सहायता वाली वैक्सीन कोल्ड स्टोरेज परियोजना से मिस्र की वैक्सीन भंडारण क्षमता काफी हद तक बढ़ेगी और मिस्र को इस साल के मध्य तक अपनी 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। चीन दोनों देशों के नेताओं के बीच संपन्न महत्वपूर्ण सहमतियों को सक्रिय रूप से लागू करेगा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिस्र के साथ सहयोग को मजबूत करना जारी रखेगा। जाफर ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं की परवाह और मार्गदर्शन में मिस्र और चीन हमेशा एक दूसरे का समर्थन करते हैं, महामारी के खिलाफ एकजुट होकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यावहारिक सहयोग को लगातार गहरा करते हैं। चीनी सिनोवैक कंपनी की सहायता में निर्मित आधुनिक कोल्ड स्टोरेज मिस्र की टीकों के स्थानीय उत्पादन, भंडारण और वितरण क्षमताओं को बढ़ाएगा। जाफर ने मिस्र के स्वास्थ्य विकास में लंबे समय तक समर्थन और सहायता देने के प्रति चीनी सरकार और लोगों से आभार व्यक्त किया। वैक्सीन कोल्ड स्टोरेज परियोजना चीन स्टेट कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन की मिस्र शाखा द्वारा की जाएगी। वह 2800 वर्ग मीटर के क्षेत्र को कवर करेगा और पूरा होने के बाद टीकों की 15 करोड़ खुराकों को स्टोर कर सकेगा। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: उत्तर भारत में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज, सर्दी का असर हुआ तेज, जाने मौसम का हाल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर भारत में इस वक्त सर्दी अपने पूरे रंग में दिखाई दे रही है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...