chinese-companies-are-working-overtime-to-build-anti-epidemic-equipment-for-india
chinese-companies-are-working-overtime-to-build-anti-epidemic-equipment-for-india

चीनी कंपनियां भारत के लिए एंटी-एपिडेमिक उपकरण बनाने को कर रहीं ओवरटाइम काम

बीजिंग, 10 मई (आईएएनएस)। भारत वर्तमान में महामारी की दूसरी लहर की चपेट में है और भारत में चिकित्सा सुविधाओं की कमी की समस्या बहुत गंभीर है। हाल के दिनों में भारत में स्थित चीनी राजदूत सुन वेइतुंग ने वेबसाइट पर इस खबर का परिचय देते हुए कहा कि चीनी रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा दान किए गए ऑक्सीजन जनरेटर, वेंटिलेटर और अन्य एंटी-एपिडेमिक सामग्री के पहले बैच को एक चीनी कार्गो विमान द्वारा चेंगदू शहर से भारत पहुंचाया गया है। इसके अलावा, चीनी रेडक्रॉस सोसाइटी ने भारत को 10 लाख अमेरिकी डॉलर की नकद सहायता दी है। साथ ही चीन में कंपनियां भारत को आपूर्ति करने के लिए ऑक्सीजन जनरेटर और अन्य चिकित्सा उपकरण बनाने के लिए ओवरटाइम काम कर रही हैं। चीन में कुछ कंपनियों के मजदूरों ने अपनी मई डे छुट्टियों को त्याग कर, ऑक्सीजन जनरेटर का उत्पादन करने के लिए ओवरटाइम काम किया, ताकि ये उपकरण महामारी से ग्रस्त भारत तक जल्द ही पहुंचाया जा सके। खबर के अनुसार, चीनी कंपनियां भारत द्वारा आदेशित कम से कम 40,000 ऑक्सीजन जनरेटरों के उत्पादन में काम कर रही हैं। साथ ही कुछ और चीनी कंपनियां और निजी संगठन भी भारत को भिन्न-भिन्न सहायता प्रदान करने के लिए अपने संसाधन का उपयोग कर रहे हैं। उदाहरण के लिए मध्य चीन स्थित हांगशान शहर के एक इलेक्ट्रॉनिक प्रौद्योगिकी कंपनी लिमिटेड को अप्रैल माह से भारत से ऑक्सीजन जनरेटर के लिए 18,000 ऑर्डर मिले हैं। इस कारखाने के मेनेजर ने बताया, हम महामारी से लड़ने में भारत का समर्थन कर सने के लिए बहुत गौरव लगते हैं। इस समय न्यू कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम में ऑक्सीजन जनरेटर के लिए आदेश बहुत बढ़ गए हैं। चीन के सभी संबंधित कारखानों में उत्पादन लाइनों और सभी कर्मचारियों को ओवरटाइम वर्किं ग शुरू करना पड़ रहा है। पर चीनी कर्मचारियों ने कहा कि वे जल्द से जल्द आदेश को पूरा करेंगे, ताकि अधिक लोगों को बचाया जा सके। इधर के दिनों में चीन में लोग मीडिया के माध्यम से भारत में महामारी के विकास का अनुसरण कर रहे हैं। वे अच्छी तरह से जानते हैं कि भारत में कई लोगों को अलग-थलग उपचार करना पड़ता है, और इसी स्थिति में ऑक्सीजन और ऑक्सीजन जनरेटर का बहुत महत्व है। इसलिए,चीनी कंपनियां मानवतावाद की भावना के मुताबिक जीवन बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और महामारी से लड़ने में भारत का समर्थन करने के लिए अपनी हर संभव कोशिश कर रही हैं। भारत में कुछ लोगों ने इंटरनेट पर चीनी राजदूत द्वारा पोस्ट किए गए संबंधित वीडियो को देखने के बाद आभार और प्रशंसा व्यक्त की। दिल्ली में रहने वाले शिरिष्ट यादव ने कहा कि चीन ने वेंटिलेटर और ऑक्सीजन जनरेटर जैसे भारत के तत्काल आवश्यक चिकित्सा उपकरणों में बहुत मदद की है। हम महामारी को रोकने में इसकी मदद के लिए चीन का धन्यवाद करते हैं। उधर यूपी में एक डॉक्टर रचीना वर्जिन ने भी कहा कि हम चीन को चिकित्सा आपूर्ति के माध्यम से महामारी से लड़ने वाले भारत को सहायता देने के लिए आभारी हैं। चीनी दूतावास के सोशल मीडिया के पेज पर भी कई भारतीय नेटिजेंस ने धन्यवाद देने के लिए संदेश दिया है। भारतीय नेटिजेंस ने अपने संदेश में कहा : चीन ने भारत को चिकित्सा संकट से निपटने के लिए बड़ी मदद प्रदान की है। धन्यवाद, हम आपके दोस्ताना रवैये को हमेशा याद रखेंगे। मैं चीनी लोगों का आभारी हूं। मुझे उम्मीद है कि हम अपने मतभेदों को हल करेंगे और जल्द ही सहयोग बढ़ाएंगे। विश्वास है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समर्थन और मदद से, भारत में महामारी की दूसरी लहर निश्चित रूप से जल्द से जल्द नियंत्रण में आ जाएगी। वर्तमान कठिन समय जल्द ही गुजर जाएगा, तूफान की समाप्ति के बाद धूप और अच्छे दिन हो जाएंगे, भारत की महान आर्थिक योजना निश्चित रूप से साकार की जाएगी। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in