china39s-innovation-benefits-the-world
china39s-innovation-benefits-the-world

चीन के नवाचार ने दुनिया को लाभ दिया

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन दुनिया का ऐसा पहला देश है, जिसने हाइब्रिड धान को सफलतापूर्वक विकसित और बढ़ावा दिया है। हाईब्रिड धान की तकनीक चीन से निर्यात की जाने वाली पहली कृषि पेटेंट तकनीक है, जिसे दूसरी हरित क्रांति के रूप में जाना जाता है। साथ ही इसे संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा विकासशील देशों में भोजन की कमी की समस्या को हल करने के लिए पसंदीदा तकनीक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। अब विश्व के 60 से अधिक देशों व क्षेत्रों में चीन का हाइब्रिड धान उगाया जा रहा है। विदेशी रोपण क्षेत्र 70 लाख हेक्टेयर से अधिक है, जिसने विश्व में बड़ी जनसंख्या की भोजन की समस्या को हल किया है, और विश्व खाद्य सुरक्षा और उन्नत बीज तकनीक के प्रसार में बड़ा योगदान दिया है। उधर पेइतो उपग्रह नेविगेशन प्रणाली स्वतंत्र रूप से चीन द्वारा निर्मित और संचालित एक वैश्विक उपग्रह नेविगेशन प्रणाली है, जो उपयोगकर्ताओं को सभी मौसम, पूरे दिन और उच्च-सटीक स्थिति वाली नेविगेशन सेवाएं प्रदान कर सकती है। वर्तमान में दुनिया के आधे से अधिक देशों व क्षेत्रों में पेइतो उत्पादों का प्रयोग किया जा रहा है। पेइतो आधारित भूमि अधिकारों की पुष्टि, सटीक कृषि, डिजिटल निर्माण, स्मार्ट पोर्ट आदि को आसियान, दक्षिण एशिया, पूर्वी यूरोप, पश्चिम एशिया, अफ्रीका में सफलतापूर्वक लागू किया गया है, जिसने स्थानीय आर्थिक और सामाजिक विकास को पूरा समर्थन दिया है। और वे चीन द्वारा वास्तविक कार्रवाई से मानव साझा नियति समुदाय के निर्माण को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने का श्रेष्ठ उदाहरण बन गये हैं। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एसजीके

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in