back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन ने जारी किया लोकतंत्र श्वेत पत्र

बीजिंग, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के कार्यालय ने 4 दिसंबर को चीन का लोकतंत्र श्वेत पत्र जारी किया। श्वेत पत्र में कहा गया है कि लोकतंत्र समग्र मानव का समान मूल्य है और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी तथा चीनी जनता की महत्वपूर्ण अवधारणा है। चीनी जनता सच्चे माइने में देश, समाज और अपने भाग्य की मालिक है। श्वेत पत्र में कहा गया है कि चीन का लोकतंत्र जन लोकतंत्र है। जनता का देश का मालिक होना चीनी जन लोकतंत्र का मर्म है। समग्र प्रक्रिया वाला लोकतंत्र सबसे व्यापक, सच्चा और प्रभावी समाजवादी लोकतंत्र है। श्वेत पत्र में बल दिया गया है कि लोकतंत्र ऐतिहासिक, ठोस और विकसित है। लोकतंत्र के तरीके अलग-अलग हैं। वह अलंकार और सजावट नहीं है। उसके प्रयोग से जनता के सवालों का समाधान किया जाता है। लोकतंत्र विभिन्न देशों की जनता का अधिकार है, न कि कुछ गिने-चुने देशों का पेटेंट है। श्वेत पत्र में यह भी कहा गया है कि देश लोकतांत्रिक है या नहीं ,उस देश की जनता को बोलने दिया जाना चाहिए, बाहर के कुछ लोगों को समीक्षा करने का अधिकार नहीं है। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...