back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन-आसियान व्यापक रणनीतिक साझेदारी इतिहास में एक नया मील का पत्थर है

बीजिंग, 22 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 22 नवंबर को वीडियो लिंक के जरिए चीन-आसियान वार्ता संबंधों की 30वीं वर्षगांठ शिखर सम्मेलन में भाग लिया और मेजबानी की। उन्होंने मुख्य भाषण भी दिया। चीनी विदेश मंत्री के सहायक वू ज्यांग ने साक्षात्कार देते हुए कहा कि यह इस साल चीन की सबसे महत्वपूर्ण पड़ोसी कूटनीतिक कार्रवाई है, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पहली बार आसियान देशों के नेताओं के साथ सामूहिक बैठक की। शिखर सम्मेलन में दोनों पक्षों के नेताओं ने चीन-आसियान संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बढ़ावा देने की घोषणा की, दोनों पक्षों के बीच संबंधों के इतिहास में यह एक नया मील का पत्थर है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 30 वर्षों में चीन-आसियान संबंध तेजी से विकसित हो हुए हैं, जो कि दोनों पक्षों की जनता के लिए लाभदायक है, और क्षेत्रीय व विश्व शांति, स्थिरता और समृद्धि में सकारात्मक योगदान भी दिया है। वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिवर्तन और महामारी की वजह से क्षेत्रीय विकास में कई जटिल कारक हैं। शिखर सम्मेलन में दोनों ने भविष्य के संबंधों के विकास की दिशा, विभिन्न क्षेत्रों में समन्वय और सहयोग को गहराने और साझा भविष्य के साथ एक घनिष्ठ समुदाय के निर्माण आदि पहलूओं पर आठ आम सहमति प्राप्त कीं। (साभार—-चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...