बीजिंग, 24 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी स्थाई प्रतिनिधि चांग चुन ने 23 फरवरी को 76वीं यूएन महासभा में यूक्रेन सवाल पर विचार-विमर्श के दौरान भाषण देते हुए संबंधित पक्षों से संयम रखने और तनाव बढ़ाने वाली किसी भी कार्रवाई से बचने की अपील की। चांग चुन ने कहा कि विभिन्न देशों की प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता पर चीन का रूख हमेशा स्पष्ट रहा है। यूएन चार्टर के उसूल और सिद्धांत की समान सुरक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ चीन ने इस पर भी ध्यान दिया है कि यूक्रेन सवाल में जटिल ऐतिसाहिक और व्यवहारिक तत्व मौजूद हैं। वह सिलसिलेवार तत्वों के समान विकास का परिणाम है। चांग चुन ने यह भी कहा कि चीन विभिन्न पक्षों से सुरक्षा की अविभाजन सिद्धांत लागू करने के महत्व को समझ कर शांतिपूर्ण तरीके से पारस्परिक चिंता दूर करने की समुचित योजना निकालने की अपील करता है। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम




